विशाल सिंह चंचल ने सुनी जनता की समस्याएं
गाजीपुर। भाजपा विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण गृह में जनसुनवाई की।
उन्होंने लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुनकर समबंधित अधिकारियों से यथाशीघ्र समाधान को निर्देशित किया। इस अवसर पर विशाल सिंह चंचल ने बताया कि देश और प्रदेश मे भाजपा की सरकार ने जनता के हित के लिए हर संभव प्रयास किया है। इससे लोगों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार और क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हुआ है।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, मनोज गुप्ता, गोपाल राय, अरविंद राय,डा प्रदीप पाठक, शशिकान्त शर्मा सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामान्य जन भी उपस्थित रहे।
Views: 6
Advertisements









