अवैध असलहे संग अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दुल्लहपुर थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद किया है।
दुल्लहपुर पुलिस को यह सफलता क्षेत्र के जलालाबाद से देर रात चेकिंग के दौरान मिली। पुलिस टीम ने अभियुक्त रजनीश लाल श्रीवास्तव पुत्र योगेन्द्र लाल श्रीवास्तव निवासी भोपतपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस के साथ अपनी गिरफ्त में ले लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हु विधिक कार्यवाही के साथ माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया जहां से उसे जेल भेंज दिया गया। इससे पूर्व वह गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के मुकदमें में जेल जा चुका है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार दूबे, आरक्षीगण रामानन्द यादव, रंजीत कुमार सिंह तथा वैभव कुमार सिंह शामिल रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply