रोजगार मेले में 114 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
गाजीपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला का आयोजन सम्पन्न हुआ। मेले में प्रतिभागी कम्पनियॉं रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा.लि., ह्यूलेक्ट सर्विसेज प्रा.लि., सूर्या इलेक्ट्रानिक्स, जियो लाईफ केयर मैनपावर सर्विस, पी.एन.बी. मेट लाईफ द्वारा सेल्स आफिसर, मार्केटिंग आफिसर, गार्ड, सुपर वाईजर, ड्राईवर आदि पदों पर चयन किया गया।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी ए.के. प्रजापति ने बताया है कि मेले में लगभग 363 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 114 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले में सेवायोजन कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Views: 6
Advertisements









