आई.एस. 191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी की 5 करोड़ 10 लाख रुपए की बेनामी संपत्ति कुर्क

गाजीपुर। जिला प्रशासन का हंटर एक बार फिर चल गया और आई.एस. 191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी की 5 करोड़ 10 लाख रुपए की बेनामी संपत्ति कुर्क
कर ली गयी।
बताते चलें कि जिलाधिकारी ने गाजीपुर पुलिस की आख्या पर विचारोंपरांत गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी के साले अनवर शहजाद और सरजील रजा के नाम दर्ज मोहल्ला बबेडी स्थित व्यवसायिक भूमि के कुर्की के आदेश जारी कर दिये।
उक्त आदेश के क्रम में आज वुधवार को गाजीपुर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा उपरोक्त भूमि की कुर्की की कार्रवाई की गयी।
बबेडी स्थित उक्त भूमि का क्षेत्रफल 0.3134 हेक्टेयर* है एवं बाजारू मूल्य लगभग 5 करोड़ 10 लाख रुपए बताया गया है। उक्त कुर्की को मिलाकर अब तक गाजीपुर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा मुख्तार अंसारी कि लगभग 65 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की जा चुकी है तथा मुख्तार अंसारी गैंग से सबंधित लगभग 109 करोड़ की अवैध संपत्ति का ध्वस्तीकरण किया जा चुका है। सुनें वीडियो ..

Visits: 273

Leave a Reply