महिला पुलिस उपनिरीक्षक ने लगायी फांसी

एक महिला पुलिस उपनिरीक्षक ने अपने आवास में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। जिसके चलते पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। यह हादसा जनपद अमेठी के मोहनगंज थाना का है।
मोहनगंज थाने में तैनात महिला उपनिरीक्षक रश्मि यादव ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूलकर अपनी जिन्दगीसे छुटकारा पा लिया। पता चला कि रश्मि यादव ने दोपहर तक कार्य किया और फिर अपने आवास में चली गयीं। महिला उपनिरीक्षक रश्मि यादव ने अपने आवास में फांसी लगाकर आत्म हत्या की है। थानाध्यक्ष मोहनगंज के अनुसार, दरवाजा तोड़कर आवास में जाने पर उनका शरीर पंखे से लटका मिला उन्हें तत्काल उतारकर हास्पिटल भेजा गया जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। अभी तक आत्महत्या के कारण की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
घटना की सुचना मिलते ही एडिशनल एसपी विनोद पांडेय मौके पर पहुंच कर पुरी घटना की जांच में जूट गये। पुलिस घटना के पीछे के कारण को जानने में जूटी हुई है।

Views: 1612

Leave a Reply