खुशहाल परिवार दिवस – परिवार नियोजन के संसाधनों के बारे में दी गई जानकारी

गाजीपुर। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने व परिवार नियोजन सेवाओं की भूमिका पर प्रत्येक माह के 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाता है। इस क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें दंपति को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जागरूक करने,परिवार नियोजन को बढ़ावा देने व दंपति भागीदारी बढ़ाने के लिए विभाग द्वारा प्रयास किया जा रहा है। खुशहाल परिवार दिवस को 3 समूह में बांटा गया है। पहले समूह में हाई रिस्क प्रेगनेंसी एचआरपी वाली महिलाएं, दूसरे लक्षित समूह में नव विवाहित दंपति और तीसरे समूह में ऐसे योग्य दंपति को शामिल किया है जिन्होंने परिवार नियोजन के संसाधनों को अपनाया है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद के अनतर्गत सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उपकेन्द्रों एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरो पर राज्य एवं जिले स्तर से प्राप्त आदेशानुसार 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस का वृहद रूप से आयोजन किया गया। जिसका उदेश्य समाज मे परिवार नियोजन की जागरूकता एवं स्वीकार्यता बढ़ाना है। लक्षित समुह के साथ साथ अन्य योग्य दम्पति को बासकेट आफ च्वाईस के माध्यम से उन्हें अस्थाई साधनों को बताते हुऐ उसे अपनाने हेतु प्रोत्साहित करते हुऐ नियमित रूप से फालोअप करना है। जिससे वह सेवाएं हमेशा लेती रहे, क्योंकि जनसंख्या विस्फोटक हमारे समाज के लिए एक अभिशाप के रुप में है। इन साधनों के प्रोत्साहित एवं स्वीकार्यता बढ़ाने से हम इसे रोक सकते हैं।
बीपीएम संजीव कुमार ने बताया कि इस दिवस पर लोगों को पुरुष नसबंदी, महिला नसबंदी की जानकारी, अंतरा इंजेक्शन, छाया गोली, माला गोली, कंडोम का वितरण करते हुऐ नसबन्दी हेतु चिन्हित किया गया। जिसमें क्षेत्रीय भम्रण कर घर घर इनको नियमित रूप में आशाओं के माध्यम से नियमित रूप से साधनों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाती है।

Visits: 79

Leave a Reply