पुलिस टीम ने दुराचारी को दबोचा

गाजीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत दुराचार से सम्बन्धित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम लारपुर की पीड़िता के साथ हुए दुराचार से सम्बन्धित अभियुक्त घटना के बाद से फरार था। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष बहरियाबाद संदीप कुमार मय हमराह द्वारा पानी टंकी चौराहा से पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र अमरदेव राम निवासी ग्राम लारपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संदीप कुमार, आरक्षी दीपक सिंह व अरविन्द यादव शामिल रहे।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply