हत्या के रहस्य से पुलिस ने उठाया पर्दा

गाजीपुर। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नखास के पास कचौड़ी गली में रविवार की सुबह 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस व पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। वहां उन्होंने मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। जन सूचना के अनुसार मृतक कृष्णा वर्मा पुत्र स्व.शम्भु वर्मा क्षेत्र के तुलसीया का पुल का निवासी बतया गया जो सुनारी का कार्य करता था। उसने एक मकान लिया था और वह शुक्रवार को मकान मालिक बबलू पटवा से मिलने गया था और फिर वापस नहीं लौटा। आज सुबह उसका शव कचौड़ी गली से बरामद हुआ। मृतक के सिर पर चोट का निशान मिला है। दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक ने घटना पर प्रकाश डाला। सुनें पुलिस कप्तान की बाइट ……….


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply