नाजायज गांजे संग शातिर अपराधी चढ़ा पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस द्वारा 01किलो 200 ग्राम नाजायज गाँजा सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना दिलदारनगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों की गतिविधियों में अंकुश लगाने हेतु टीम बनाकर सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के क्रम मे मुखबीर की सूचना पर उपनिरीक्षक रामनेवास की टीम ने फातिमा गर्ल्स स्कूल की आगे दक्षिण दिशा की तरफ जाने वाले रोड ग्राम सरैला से अभियुक्त शशि यादव पुत्र कैलाशयादव निवासी ग्राम निरहु का पुरा थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। उसकी जामा तलाशी में उसके कब्जे से 01किलो 200 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पर सोलह मुकदमें दर्ज हैं।
बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेंजा गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामनेवास के अतिरिक्त आरक्षी शत्रुन्जय यादव, विशाल तथा शाहिद खाँ मौजूद रहे।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply