पंचांग व राशिफल – 31 मार्च 2022

पंचांग व राशिफल – 31 मार्च 2022
पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1943
मास चैत्र
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्दशी 12:26 तक
नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 10:23 तक
करण सकुना चतुष्पदा 12:26 तक 24:08 तक
वार गुरुवार
योग शुक्ला 11:01 तक
सूर्योदय 05:48
सूर्यास्त 18:12
चंद्रमा कुंभ
राहुकाल 13:57 − 15:29
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:00 − 12:49

भूलकर भी कभी झाड़ू का दान न करें।
आपके घर को स्वच्छ करने के काम आने वाली झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए आपको कभी भी दान में झाड़ू नहीं देनी चाहिए। वरना आपको धन सम्बन्धी नुकसान झेलना पड़ सकता है।गुरुवार के दिन किसी को पैसों का दान देने से परहेज न करें. इस दिन बाल न धोएं और न काटें. इस दिन नाखून काटने से भी बचें।जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल …………..

मेष
आज मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे। परिवार के साथ सुखद अहसास होगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। लंबी यात्रा का मन बनेगा। प्रमाद न करें।

वृष
आज पार्टी व पिकनिक व स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। संगीत व चित्रकारी आदि में रुचि जागृत होगी। जीवनसाथी के सहयोग से प्रसन्नता में वृद्धि होगी।सुख के साधन जुटेंगे।

मिथुन
आज मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। मेहनत का फल प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। नेत्र पीड़ा की आशंका है। लापरवाही न करें।

कर्क
आज स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट भी आशंका है। अत: लापरवाही न करें। दूर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह
आज पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति सहज ही होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। सफलता मिलेगी। प्रमाद न करें।

कन्या
आज स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुओं का पराभव होगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं, भरपूर प्रयास करें। रोजगार में वृद्धि के योग हैं।

तुला
आज बात बिगड़ सकती है। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार पर व्यय हो सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होने की संभावना है।

वृश्चिक
आज वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी।

धनु
आज किसी पूजा-अनुष्ठान का कार्यक्रम बन सकता है। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। नए काम मिल सकते हैं।

मकर
आज अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। बनते काम बिगड़ सकते हैं। परिवार में तनाव रह सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। शारीरिक कष्ट की आशंका है। मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। पार्टी व पिकनिक में व्यस्त रहेंगे।

कुंभ
आज कार्य के प्रति जवाबदारी में वृद्धि होगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। यश बढ़ेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

मीन
आज किसी लंबी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। घर-बाहर से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। विवेक का प्रयोग करें। लाभ के अवसर हाथ आयेंगे।

Visits: 181

Leave a Reply