माया तूं महाठगिनी…, घुस के चक्कर में दरोगा जी पहुंचे हवालात

गाजीपुर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने एक पुलिस उपनिरीक्षक को उस समय धर दबोचा जब वह मुकदमें से नाम निकलवाने के लिए वह पन्द्रह हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे।
रिश्वत लेते गिरफ्तार उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह जमानियां थाने में तैनात हैं। यह घटना आज
मंगलवार की दोपहर शहर कोतवाली के राइफल क्लब के पास चाय की दुकान पर घटी। पूर्व नियोजित कार्यक्रमानुसार वाराणसी की धमकी भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह को रंगे हाथ अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप ही घटी इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया।
उल्लेखनीय है कि जमानियां कोतवाली के गोपालपुर निवासी कृष्णा कुमार सिंह व उनके लोगों पर एक अभियोग पंजीकृत है। बताया गया कि गत 13 दिसंबर को पट्टीदारों ने कृष्णा कुमार के परिजनों से मारपीट की थी। इस पर कृष्णा कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद विपक्षियों ने भी कृष्णा कुमार व उनके चाचा को नामजद कर रिपोर्ट लिखाई थी। उस अभियोग की विवेचनक उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह कर रहे थे। कृष्ण कुमार ने जब मुकदमें में फर्जी फंसाये जाने की बात विवेचक से कही तो उन्होंने दो नाम निकालने के लिए ,प्रत्येक से दस-दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी और बात फिर पन्द्रह हजार रुपये पर तय हुई। बगैर रिश्वत दिये काम न बनता देखकर कृष्ण कुमार सिंह ने वाराणसी की भ्रष्टाचार निवारण संगठन से सम्पर्क साधा। कृष्ण कुमार की शिकायत को संज्ञान लेते हुए संगठन के निरीक्षक अशोक कुमार सिंह की अगुवाई में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने कार्य योजना बनाई। उसी योजना के तहत, रिश्वत मांगने वाले उपनिरीक्षक को आज मंगलवार को गाजीपुर कचहरी के समीप राइफल क्लब के पास बुलाया गया। वहां जैसे ही उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने रिश्वत के पैसे लिए, तभी पहले से मौजूद चौकन्नी टीम ने उन्हें रिश्वत के पैसे समेत धर दबोचा। टीम उन्हें गिरफ्तार कर सदर कोतवाली लायी और फिर कागजी कारर्वाई में जूट गयी। रिश्वतखोरी का शिकार उपनिरीक्षक मीरजापुर जिले के चील्ह थानान्तर्गत थुलुआ गांव का निवासी बताया गया है।
रिश्वतखोर उपनिरीक्षक को गिरफ्तार करने वाली भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम में निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, विनोद कुमार यादव, संध्या सिंह, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र कुमार राय, सुशील कुमार यादव शामिल रहे।

Views: 271

Leave a Reply