पंचांग व राशिफल – 26 मार्च 2022

पंचांग व राशिफल – 26 मार्च 2022
पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1943
मास चैत्र
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी 20:03 तक
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 14:41 तक
करण तैतिल गारा 09:03 तक 20:03 तक
वार शनिवार
योग परिघा 22:53 तक
सूर्योदय 05:53
सूर्यास्त 18:09
चंद्रमा धनु
राहुकाल 09:24 − 10:55
शुभ मुहूर्त अभिजीत 21.02- 12.50

माईग्रेन या आधा शिर का दर्द का उपाय – सुबह सूरज उगने के समय एक गुड का डला लेकर किसी चौराहे पर जाकर दक्षिण की ओर मुंह करके खडे हो जांय ! गुड को अपने दांतों से दो हिस्सों में काट दीजिए! गुड के दोनो हिस्सों को वहीं चौराहे पर फेंक दें और वापिस आ जांय! यह उपाय किसी भी मंगलवार से शुरू करें तथा 5 मंगलवार लगातार करें, लेकिन ध्यान रहे यह उपाय करते समय आप किसी से भी बात न करें और न ही कोई आपको पुकारे न ही आप से कोई बात करे! अवश्य लाभ होगा।

 कभी-कभी रोड पर नींबू-मिर्च पड़ी हुई दिख जाती है, किसी चौराहे या तिराहे पर कोई नींबू या नींबू के टुकड़े पड़े रहते हैं तो ध्यान रखें उन हमारा पैर नहीं लगाना चाहिए।जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल .......

मेष
आपके जो कार्य काफी दिनों से लंबित थे, उनके पूरे होने की उम्मीद है। आपका कार्य अच्छा चलेगा। परिवार के लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। धन लाभ होने की संभावना है। विरोधी आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।

वृषभ
आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। आपकी सराहना होगी। आपको निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। आज खर्च कुछ ज्यादा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ पास की जगह घूमने जा सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऑफिस का माहौल ठीक रहेगा।

मिथुन
आपको कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। परिवार के बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। आपका किसी से विवाद होने की आशंका है। अचल संपत्ति को लेकर चली आ रही समस्या दूर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

कर्क
आज सगे-संबंधियों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। फील्ड में काम करने वालों को कुछ दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। आमदनी बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। छात्रों का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा कर पाएंगे।

सिंह
आज शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। किसी मित्र के साथ पार्टी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अपने व्यवहार को कुछ सुधारने का प्रयास करें। ज्यादा गुस्सा करना सेहत के लिए ठीक नहीं है। परिवार के लोगों की जरूरतें पूरी कर सकते हैं। रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या
आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। दफ्तर में किसी से विवाद की आशंका है। तनावग्रस्त हो सकते हैं। प्रभु की आराधना में मन लगाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा।

तुला
आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। आपके काम में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नया काम आपको लाभ देगा। मित्रों से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों खर्च सकते हैं। जुआ-लाटरी जैसे बुरे कामों से दूर रहें। जमीन आदि खरीदने का प्लान बना सकते हैं।

वृश्चिक
आज आपको दफ्तर में आज कुछ ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी। अफसर आपकी सराहना करेंगे। कर्ज की रकम वापस मिलने में फिलहाल संदेह है। किसी अपरिचित के साथ मेलजोल न बढ़ाएं। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों का ख्याल रखें। शुभ सूचना मिलेगी।

धनु
आज अपने परिवार के साथ किसी सामाजिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दिन अच्छा बीतेगा। आपको कामयाबी मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आमदनी बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। शासकीय कार्य पूरे होंगे।

मकर
मित्रों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। काम को लेकर यात्रा पर जा सकते है।
नया काम शुरू करने का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ
आप आज काफी शांत रहेंगे। आपके व्यवहार में सकारात्मकता रहेगी। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। युवाओं का काफी मेहनत करनी होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। काम का दबाव कुछ कम रहेगा।बिना वजह खर्च न करें। किसी को उधार देना पड़ सकता है।

मीन
आज किसी की बात से आपको ठेस लग सकती है। आपके व्यवहार मेें चिड़चिड़ापन झलकेगा। आप शारीरिक दर्द से पीड़ित हो सकते हैं। खर्च अधिक होगा। छात्रों की समस्या का हल निकलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। काम का दबाव ज्यादा रहेगा।

Views: 154

Leave a Reply