एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, मां बेटे स्वस्थ

गाजीपुर। प्रदेश सरकार द्वारा आम जन के लिए निशुल्क रुप से दी गई एंबुलेंस सेवा लोगों के जीवन में हितकारी साबित हो रही है।
पहले जहां डॉक्टर और इलाज के अभाव में प्रसव पीड़ा से पीड़ित गर्भवती सड़कों के किनारे या अन्य स्थानों पर नवजात शिशु को जन्म दे दिया करती थी। अब 102 और 108 एंबुलेंस की सेवा हो जाने के बाद अब गर्भवती का प्रसव स्वास्थ्य केंद्र में या फिर प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एंबुलेंस में ही प्रशिक्षित ईएमटी द्वारा कराया जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण गत दिनों देखने को मिला 23 मार्च दिन बुधवार को, टजब 102 एंबुलेंस के लिए मर्दानपुर ब्लॉक मनिहारी से फोन किया गया। कुछ मिनट के बाद 102 एम्बुलेंस बताए गए लोकेशन पर पहुंची। और जब स्वास्थ्य केंद्र के लिए लेकर चली लेकर रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराना पड़ा।
एम्बुलेंस के ब्लॉक प्रभारी दीपक राय ने बताया कि मर्दानपुर ग्राम सभा से 102 एंबुलेंस के लिए काल आया और बताया गया कि शांति देवी पत्नी रामू राम निवासी मर्दानपुर की प्रसव पीड़ा बढ़ गयी है। जानकारी होते ही पायलट कन्हैया यादव और उस में तैनात ईएमटी संतोष यादव मौके के लिए रवाना हुए। करीब 15 मिनट में ही उक्त लोकेशन पर पहुंचे और जब वह गर्भवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी के लिए लेकर चले, लेकिन रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण ईएमटी संतोष यादव को एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराना पड़ा। प्रसव पश्चात जच्चा और बच्चा को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने जच्चा और बच्चा को स्वस्थ बतलाया। इस सूचना पर परिजनों ने खुशी का इजहार करते हुए पायलट और ईएमटी को धन्यवाद दिया।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply