आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत ने हथियाराम मठ में टेका मत्था
गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत बुधवार को पूर्वान्ह जखनिया क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ हथियाराम मठ पहुंचे। वहां हाथों में कलश लिए कॉलेज की छात्राओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका स्वागत किया।
सरसंघचालक श्री भागवत जी का निजी धार्मिक कार्यक्रम रहा जिसमें उन्होंने सिद्धपीठ की अधिष्ठात्री देवी वृद्धम्बिका माता (बुढ़िया माई) का दर्शन पूजन कर विधि विधान से अनुष्ठान संपन्न किया। पंचपूजा के क्रम में उन्होंने शिव पूजा, शक्ति पूजा, गौ पूजा, कूप पूजा (गंगा पूजन) और पंच पल्लव पूजन किया।

उन्होंने महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति महाराज से विचार विनिमय करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धपीठ में आने को उन्होंने अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि इस सिद्धपीठ की मिट्टी चंदन के समान है। यहां आने से देश कार्य, देव कार्य और धर्म कार्य, तीनों हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वर्ष महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति जी महाराज के रजत जयंती समारोह का समापन वर्ष है। उन्होंने कहा कि मुझे यहां पहले ही आना था परन्तु कोरोना के चलते न आ सका, परन्तु आज शहीदी दिवस के पावन अवसर पर आया हूँ। राष्ट्रीय उन्नयन अधिष्ठान विषयक संगोष्ठी व धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने ब्रम्हलीन महामंडलेश्वर महंत श्री बालकृष्ण यती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण दिन है। जो शहीद भगत सिंह,सुखदेव,
राजगुरु जी की शहादत दिवस है।


इसके पूर्व पूजन अर्चन के बाद सरसंघचालक मोहन भागवत को सम्मानित किया गया तो वहीं उन्होंने परमवीर चक्र विजेता वीर शहीद अब्दुल हमीद और महावीर चक्र विजेता शहीद राम उग्रह पाण्डेय के परिजनों के साथ ही मुहम्मदाबाद के शहीद राय परिवार के लोगों को शहीदी दिवस के अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन के सानिध्य में सम्मानित किया।
अपने कार्यक्रमानुसार संध्या सवा चार बजे वह काशी के लिए रवाना हो गये। सिद्धपीठ में दर्शन पूजन के दौरान अनिल ओक जी (अ.भा. सह व्यवस्था प्रमुख), अनिल जी (क्षेत्र प्रचारक पूर्वी उ.प्र. क्षेत्र), रमेश जी (प्रान्तप्रचारक काशी प्रान्त), मुनीश जी (सह प्रान्तप्रचारक काशी प्रान्त),मुरली पाल जी (प्रान्त कार्यवाह काशी), बाँकेलाल जी (क्षेत्र गो सेवा प्रमुख पू.उ. क्षेत्र), सच्चिदानंद राय जी (विभाग संघ चालक जौनपुर), अमित तुरणकर, डॉ सन्तोष कुमार मिश्र, संतोष यादव, आनंद मिश्रा सह विभाग कार्यवाह जौनपुर, विनोद सिंह, डॉ सानंद सिंह, पारस नाथ यादव, डॉ नागेंद्र सिंह, डॉ. रत्नाकर त्रिपाठी, पुजारी सर्वेश मिश्रा, लवटू प्रजापति, डॉ. अमिता दूबे सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Views: 6









