ट्रेन की चपेट में आने से युवा छात्र की मौत

गाजीपुर। आज सुबह ढोंढाडीह और युसुफपुर रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे क्रासिंग पार करते समय अचानक अप सद्भावना एक्सप्रेस से टकरा जाने से युवक रोशन राजभर की मौके पर ही मौत हो गयी।
    रोशन राजभर पुत्र स्व रमेश राजभर निवासी रघुबरगंज -परसा, मुहम्मदाबाद, गाजीपुर का निवासी था। वह स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज, गाजीपुर का स्नातक प्रथम वर्ष का होनहार छात्र तथा एनसीसी यूनिट के सर्वाधिक सक्रिय कैडेट्स था। घटना के मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंज दिया।
    अपने होनहार विद्यार्थी की असामयिक दुखद मृत्यु पर पूरा महाविद्यालय परिवार शोकाकुल रहा और शोकसभा कर रोशन की आत्मा को सद्गति प्रदान करने तथा उसके परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गयी।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply