वीएसटी टीम की कैमरा व मोबाइल से हमलावरों ने जबरदस्ती हटाई  विडियोग्राफी

गाजीपुर। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक एवं चुनाव सेल द्वारा गठित वीएसटी टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियो तथा विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों द्वारा किये जा रहे नुक्कड़ सभा, प्रचार की देखरेख हेतु और चुनाव आयोग द्वारा मानक के अनुरूप कराये जाने एवं उसकी विडियोग्राफी किये जाने हेतु टीम गठित की गयी है।
     इसके क्रम में विधान सभा 379 जमानियां क्षेंत्र पर निगरानी रखने हेतु वीएसटी टीम प्रभारी प्रदीप कुमार वैश्य हैं। इनके द्वारा शनिवार को सपा प्रत्याशी 379 विधानसभा जमानियां ओमप्रकाश सिंह के आयोजक शैलैन्द्र कुमार द्वारा मिलन मैरेज हाल बुद्ध बिहार कालोनी दिलदारनगर में आयोजित सभा के दौरान टीम प्रभारी द्वारा विडियोग्राफी कराये जाने के दौरान प्रत्याशी के गनर मुख्य आरक्षी राजेश कुमार यादव (जो वर्तमान समय में जनपद जौनपुर से सम्बद्ध हैं) व अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा टीम के साथ अभद्रता की गयी। हमलावरों ने उनका कैमरा व मोबाईल लेकर वीएसटी टीम द्वारा की गयी  विडियोग्राफी व फोटो को डिलिट कर व गाडी में बैठाने व जान माल की धमकी दी गयी।
      इसके सम्बन्ध में वीएसटी टीम प्रभारी प्रदीप कुमार के द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना पर अपराध सं. 29/22 धारा 171एफ,342, 353,506 भा.द.वि. का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गनर ड्युटी में लगे मुख्य आरक्षी राजेश कुमार यादव  का यह कृत्य पुलिस आचरण नियमावली के विरूद्ध है। मुख्य आरक्षी राजेश कुमार यादव के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट उच्चाधिकारीगण को भेंजी गयी है  ।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply