जाति, धर्म और मजहब में बंटता समाज लोकतंत्र हेतु घातक – प्रियंका गांधी

गाजीपुर। जखनिया विधानसभा क्षेत्र के शादियाबाद रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की चुनावी सभा को कांग्रेस महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि दशकों से यूपी का जो हाल हुआ है, वह कांग्रेस की सरकारों में नहीं हुआ करते थे। यहां की राजनीति जाति, धर्म और मजहब में बांटी जा रही है। यह लोकतंत्र हेतु कहीं ना कहीं घातक है। उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक तमाम घटनाएं हुई। भाजपा के सरकार में गरीबों में जिलों के नरसंहार किए गए। मिर्जापुर गांव में मजदूरों का नरसंहार किया गया। पुलिस ने हत्यारों की मदद करने में लगी हुई थी। इसके अलावा उन्होंने उन्नाव हाथरस सहित किसान आंदोलन पर चर्चा करते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ वादे करती है पूरा कभी नहीं करती। क्या कालेधन भारत में आए, क्या लोगों को रोजगार मिले, ऐसी सरकार में गरीबों  बुनकरों का सबसे बड़ा नुकसान हुआ। उत्तर प्रदेश की जनता का हमारे पूर्वज बेहतर तरीकों से सींचा था। उस समय हमारे पिता राजीव गांधी जो प्रधानमंत्री रहते हुए भी जीप से गांव में जाते थे। गांव के लोग राजीव राजीव कहते थे और लोगों के दुख सुख में बैठते थे। यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो स्थिति बेहतर होगी।वर्तमान में सपा, बसपा, भाजपा यूपी को बेहाल कर दिया। यूपी में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अत्याचार बढ़ गये। ऐसी सरकार को आप लोगों को अपने मतदान का प्रयोग करके सबक सिखाना है। कांग्रेस की सरकार बनती है तो  जितनी घोषणाएं कांग्रेसमें की है सारे घोषणाओं को धरातल पर पूरा करेगी।
   इससे पूर्व मंच पर कांग्रेस प्रत्याशी सुनील राम ने फूल गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।  इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी सुनील राम, शैलेंद्र सिंह,बृजेश गौतम, देव नारायण सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। रैली के मद्देनजर पुलिस फोर्स की व्यवस्था चप्पे-चप्पे पर रही वहीं खुफिया विभाग, केंद्रीय रिजर्व पुलिस, स्थानीय पुलिस लगातार पैनी नजर बनाए हुए थी।
रिपोर्ट – संजय चौबे

Views: 84

Leave a Reply