सिद्धेश्वर महादेव का पूजन अर्चन कर जम्मू कश्मीर के एलजी ने लिया आशिर्वाद



गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर आयोजित महाशवरात्रि पर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दर्शन पूजन कर दायित्व निर्वहन व जम्मू कश्मीर के पूर्ण रूप से भारत में विलय के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
     बताते चलें कि सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर व जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी द्वारा शिवरात्रि की महानिशा में असंख्य पार्थिव शिवलिंग के पूजन का आयोजन किया जाता है।
    इस अवसर पर सिद्धपीठ स्थित बृद्धम्बिका माता के दर्शन पूजन के बाद उप राज्यपालमनोज सिन्हा मंच पर पहुंचे। जहां उन्होंने पीठाधीश्वर भवानीनंदन यति व भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद की कामना किया। विदित रहे कि पिछले कुछ दिनों से पूर्वांचल प्रवास के दौरान मनोज सिन्हा अपने गृह जनपद में विभिन्न देवस्थलों पर दर्शन पूजन कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी द्वारा इसे चुनाव प्रभावित करने का कार्य बताते हुए चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र  पर मनोज सिन्हा ने कहाकि वह अपने व्यक्तिगत कार्यक्रम के तहत जनपद में कुल देवता व अन्य प्रमुख तीर्थ स्थानों पर अनुष्ठान पूजन कर रहे हैं। यह उनकी आस्था है और इसे कि सी राजनीति से जोड़ना उचित नहीं है।

Views: 78

Leave a Reply