महाशिवरात्रि पर हुआ सुन्दर काण्ड पाठ व भजन कीर्तन

गाजीपुर। दुल्लहपुर क्षेत्र के खड़ौरा गांव की ब्राह्मण बस्ती में ब्राह्मण युवा एकता मंच के तत्वावधान में सुंदर काण्ड वाचन समिति की ओर से महाशिवरात्रि पर्व पर  रामचरितमानस के सुन्दर काण्ड का संगीतमय पाठ के उपरांत देर शाम तक भजन कीर्तन का कार्यक्रम चला। इसके पूर्व शिवभक्तों ने पूजन मुहूर्त बेला में भांग धतूरा वेलपत्र शिव को समर्पित कर दुग्ध और जल से अभिषेक किया।जिसमें गांव की स्त्रियां और पुरुष शामिल थे। महिलाएं तो शिवभक्ति में    लीन होकर हर स्तर से शिव को प्रसन्न करने में लगी हुई थी तभी तो *का लेके शिव के मनाईं हो शिव मानत नाहीं* जैसे गीतों को गा रही थीं।  जिसमें शिव भक्ति गीतों की प्रधानता रही।   सुंदर काण्ड समिति के कलाकारो ने भांति भांति के फिल्मी, एवं भोजपुरी लोक धुनों पर आधारित गीतों की तान से खूब समां बांधा। गीतों का आनंद सरस और   निराला था।  आयोजन (पूर्व प्रधान रामअवतार पाण्डेय के दरवाजे पर) स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित चंद्र कुमार पाण्डेय के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ  पूजन विधि से हुआ।  गांव के युवा मंडली द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति काफी सराहनीय रही। गौरतलब हो की ऐसा कार्यक्रम कई दशक बाद वह भी महाशिवरात्रि के दिन किया गया जो अपने आप में अद्भुत और अत्यंत रुचि पूर्ण था।।साथ ही गांव की खुशहाली शांति सुरक्षा और सद्भाव तथा तरक्की के उद्देश्य से।गायन टीम में मुख्य रूप से गौरीशंकर पाण्डेय, चंद्र कुमार पाण्डेय,अजय कुमार पांडेय,सरोज कुमार पाण्डेय, दीपक पाण्डेय,आदि के अलावा गांव के सम्मानित महिला पुरुष उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद  वितरण तथा स्नेह -भोज के साथ हुआ। अंत में गांव के पूर्व प्रधान रामअवतार पाण्डेय ने सबके प्रति आभार प्रकट करते हुए ढेरों शुभकामनाएं दी।

बताते चलें कि गांव के सम्मानित लोगों के बीच ब्राह्मण युवा एकता मंच की तरफ़ से फूल का घंटा समर्पित किया गया। मंदिर में विधिविधान से घंटा का पूजन करके हवन पूजन के माता काली के दरबार में सहर्ष समर्पण के भाव से मंदिर में लटकाया गया। विदित हो कि गांव के काली माता मंदिर में लगा पहले का कीमती फूल का घंटा कुछ अराजक , असामाजिक तत्वों द्वारा महिने भर पहले चोरी हो गया था। जिससे माता का दरबार घंटा के अभाव में सूना लग रहा था। इस अवसर परअग्रेसर मंच के अध्यक्ष पं० चंद्र कुमार पाण्डेय के साथ गांव के समाजसेवी अजय कुमार पांडेय, राजेन्द्र पाण्डेय, हरदेव पाण्डेय,क‌ष्णमोहन पाण्डेय, गौरीशंकर पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, मोती पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय, विकास पाण्डेय,रिंकू, अशीष,सरोज पाण्डेय, मनीष हरिओम आदि सम्मानित जन उपस्थित रहे।

Views: 124

Leave a Reply