ससमारोह मनी पं.दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

गाजीपुर।अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीन दयाल उपाध्याय की 55 वीं पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी ने बलिदान दिवस के रुप में मनाया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    इस अवसर पर गाजीपुर सदर मंडल पश्चिमी के डायमंड पैलेस महाराजगंज में अध्यक्ष गोपाल राय एवं नन्दगंज मंडल के रेनबो माडर्न स्कूल मे मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
     इस अवसर पर उ प्र सरकार की सहकारिता राज्य मंत्री डा संगीता बलवंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पुज्य पुरोधा जिनके सोच मे सदैव समाज का अंतिम व्यक्ति रहा, एकात्म मानववाद के प्रति उनकी सोच और उनके विचार समाज के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत है। बलिदान दिवस अवसर पर मै उनको नमन करती हूँ। उन्होंने कहा उनके विचारों पर सदैव चलते रहना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।
    इस अवसर पर प्रवासी अरूण पाण्डेय,जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, भानु प्रताप जायसवाल, रविंद्र श्रीवास्तव , सोमारू बिंद, मनोज बिंद, मुरली कुशवाहा, परवेज खान, सत्यदेव प्रधान, अशोक मौर्या शशिकान्त शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।


……………………….

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply