खाद्यान्न वितरण पन्द्रह फरवरी तक

गाजीपुर। अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों में खाद्यान्न का वितरण ई-पॉस मशीन द्वारा दो फरवरी से पन्द्रह फरवरी तक किया जायेगा।
     जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेन्दु ने बताया है कि माह फरवरी, 2022 के प्रथम चरण में नियमित योजना के अन्तर्गत खाद्यान्न का वितरण मोबाईल ओ0टी0पी0 बेरिफिकेशन के माध्यम से वितरण की तिथि 15 फरवरी ही रहेगी। इस योजना के अन्तर्गत प्रत्येक अन्त्योदय राशन कार्डधारक को प्रति कार्ड 20 किग्रा गेहूॅ एवं 15 किग्रा चावल कुल 35 किग्रा खाद्यान्न एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति लाभार्थी 03 किग्रा गेहूॅ एवं 02 किग्रा चावल कुल 05 किग्रा खाद्यान्न ई पॉस मशीन से निःशुल्क वितरण किया जायेगा।
     इस योजना के तहत प्रत्येक अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्ड पर नियमित खाद्यान्न गेहूॅ चावल के साथ-साथ 01 किग्रा आयोडाइज्ड नमक, 01 किग्रा साबुत चना एवं 01 लीटर रिफाइण्ड खाद्य तेल का भी निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। माह फरवरी, 2022 में राशनकार्ड धारकों को पोर्टेबिलिटी के अन्तर्गत उक्तानुसार अनुमन्य समस्त सामग्री एक साथ प्राप्त करने की सुविधा उचित दर विक्रेता के स्टॉक में उपरोक्त वस्तुओं की उपलब्धता की सीमा तक अनुमन्य रहेगी। इस हेतु पृथक से पोर्टेबिलिटी चालान जनरेट नही किए जायेगे।
   उन्होंने समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वे प्रत्येक दशा में आवश्यक वस्तुओं का उठान कर ले।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply