शातिर अपराधी तमंचे संग गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना दुल्लहपुर पुलिस द्वारा थाने के हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
     बताया गया कि अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना दुल्लहपुर पुलिस टीम द्वारा हरदासपुर कला गेट के समीप हिस्ट्रीशीटर राकेश कुमार सिंह पुत्र स्व. तहसीलदार सिंह निवासी हरदासपुरकला थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर को एक नाजायज तमंचा 303 बोर मय दो जिन्दा कारतुस गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पन्द्रह अभियोग विभिन्न थानों में दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया। जा रही है । 
    शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार दुबे तथा आरक्षीगण रामप्यारे सरोज, रामानन्द यादव व पिण्टू कुमार शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply