ग्यारह गोवंशिय पशुओं व देशी तमंचा सहित गौ तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। सुहवल थाना पुलिस ने एक पिकअप से 11 गोवंशिय पशुओं व एक देशी तमंचा .315 बोर  मय जिन्दा कारतूस सहित एक गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है।
     वुधवार की शाम कालूपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक पिकअप से 11 गोवंशिय पशुओं को क्रूरता पूर्वक लाद कर ले जाते हुए गौ तस्कर/पिकअप चालक कन्हैया लाल गोड़ पुत्र जूठन गोड़ निवासी ग्राम रद्दीपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।
    उपरोक्त के सम्बन्ध में थाने पर गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय में पेश किया गया।
    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कौशलेन्द्र प्रताप सिंह व प्रमोद कुमार यादव,मुख्य आरक्षी सुधीर कुमार राय व राजेश सरोज  तथा आरक्षी अरविन्द यादव, रोहित सिंह व रोहित यादव शामिल रहे।

Visits: 63

Leave a Reply