पन्द्रह हजारी इनामियां दो अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस ने थाने से सम्बन्धित गैंगेस्टर अधिनियम के पन्द्रह हजार के दो वांछित इनामियां अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
     पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवम अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत, गैंगेस्टर अधिनियम में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त टिंकल यादव पुत्र लोचन यादव निवासी ग्राम इन्दौर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर तथा अरुण यादव उर्फ अप्पू पुत्र अशोक यादव निवासी ग्राम कटया लहंग थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
      बताया गया है कि दोनों अभियुक्त दो माह से फरार चल रहे थे। दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 15000, 15000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
     दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कारर्वाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। इनामियां अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कासिमाबाद रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक इष्टदेव पाण्डेय,मुख्य आरक्षी शिवपूजन सिंह, आरक्षीगण सुशील कुमार, गौरव यादव, प्रविन्द कुमार चौरसिया
तथा नागेन्द्र शाह शामिल रहे।

Visits: 205

Leave a Reply