सभी लोगों की पार्टी है भाजपा – मंत्री आनन्द स्वरुप शुक्ल

माफियाराज, गुंडागर्दी और अवैध कब्जों पर चल रहा बुलडोजर

गाजीपुर। उ प्र सरकार के समग्र ग्राम्य राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री आनन्द स्वरुप शुक्ल ने
कासिमाबाद रामलीला मैदान में आयोजित भाजयुमो जिला सम्मेलन में विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लाल टोपी और सफेद जालीदार टोपी मे कोई अंतर नहीं है। प्रदेश में माफियाराज गुंडागर्दी खत्म हो गया। उनके अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया। बाबा जी के राज में लोग चैन की नींद सोते है। आनन्द स्वरुप शुक्ल ने कहा कि गाजीपुर जिले की सभी सातों सीटों पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा हम राष्ट्रवाद के सिद्धांत पर काम करने वाले लोग हैं। भारतीय जनता पार्टी,अनूसूचित है,अगडी है,पिछड़ी है, दलित है,गरीब है,धनी है,शोषित है बस उनकी नही है जो भारत माता की जय नहीं बोलते।
    उन्होंने कहा कि जातिवाद सबसे बडा अपराध होता है। भारतीय जनता पार्टी को हर जाति हर वर्ग की पार्टी बताते हुए स्थापना से लेकर आज तक के राष्ट्रीय अध्यक्षों के नाम लेकर कहा कि कोई बता सकता है कि इनमे से कोई एक परिवार का है,एक जाति का है।
   ओवैसी को डरपोक हिन्दुओं की संतान बताते हुए कहा कि इस देश की सभी समस्याओं का एक समाधान है, मजबूत भारतीय जनता पार्टी, जो जन जन को सम्मान और सुरक्षा प्रदान करती है और राष्ट्र को विकास की ओर ले जाती है। उन्होंने कहा कि झंडा भाजपा और उसका डंडा भाजयुमो है।
      सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कहा कि राम राज्य की विचारधारा को लेकर समाज के सुख संतुष्टि, राष्ट  वैभव के लिए युवाओं को सही दिशा मे चलने की प्रेरणा को लेकर भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है। प्रदेश को भय मुक्त और दंगा मुक्त राज्य बनाने का श्रैय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को है।
     उत्तर प्रदेश पिछडावर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि युवाओं की इस राष्ट्र के प्रति बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और अगर देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाना चाहते है, शक्तिशाली राष्ट्र बनाना चाहते है तो हमे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी होगी।
     भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा कि प्रदेश का मुख्य विपक्षी दल आज जिन्ना के पद चिन्हों पर चलने वाले लोगों के साथ मिलकर इस प्रदेश को अलगाव वाद और आतंकवाद की आग मे झोंकना चाहती है जबकि दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ देश को विश्व पटल के परम वैभव पर पहुचाने की ओर अग्रसर है।
      जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे 2014 से राष्ट्र सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है।और आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे प्रदेश मे कानून का राज स्थापित है।
     भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्या ने जनपद के युवाओं से आह्वान किया कि गाजीपुर के लोग लोकसभा 2019 के चुनाव मे मनोज सिन्हा जी के हार से सबक लें और 2022 मे जनपद के विकास का मार्ग प्रशस्त करते हुए चुनाव में सभी सीटों पर विजय का परचम लहराएं।
सम्मेलन मे अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
      सम्मेलन मे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता, रामनरेश कुशवाहा, प्रवीण सिंह,अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह,जितेन्द्र नाथ पांडेय, मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, अनुराग सिंह, धर्मेंद्र राय,  साधना राय,किरन सिंह,अच्छेलाल गुप्ता,मंयक जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, विवेकानंद राय,हर्षित सिंह,दुष्यंत अग्रहरि ,अमरनाथ शर्मा, बासुदेव पांडेय, प्रीति गुप्ता,,दीपक सिंह,शिव प्रताप सिंह,गौरव श्रीवास्तव,जितेन्द्र उपाध्याय,प्रभाकर राय,शिवम राय,आशुतोष राय,आशीष श्रीवास्तव, कंचन गीरी,नीरज पांडेय,पियुष पांडेय, विरेन्द्र चौहान,अकूर श्रीवास्तव एवं विकास सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन का संचालन महामंत्री अविनाश सिंह ने तथा आभार ज्ञापन भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला ने किया।

Visits: 71

Leave a Reply