ससमारोह मनी लोकबंधु स्व.राजनारायन की पुण्यतिथि

गाजीपुर। लोकबंधु स्व.राजनारायन की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में समता भवन पर मनायी गयी। उपस्थित नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया।
      इसके उपरांत आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजनारायन जी इस मुल्क के आम आवाम की आवाज थे। वह आजीवन अन्याय,जुल्म और शोषण के खिलाफ संघर्ष करते रहे । राजनारायन जी ने आम आदमी की खातिर एक दो नहीं बल्कि 17 साल जेल में गुजार दिए। ऐसा कोई मुद्दा नहीं रहा आम जन से जुड़ा जिस पर राजनारायन ने आवाज बुलंद न की हो। आजाद भारत में जब अंग्रेजियत बढ़ रही थी तब अंग्रेजी हटाओ आंदोलन शुरू किया। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शुरू इस आंदोलन को देश भर में फैला दिया। उन्होंने कहा कि राज नारायण जी का निधन 69 साल की उम्र में हुआ। सात दशक के जीवनकाल में वह 80 बार जेल गए। उन्होंने कुल 17 साल जेल में बिताए। इसमें 3 साल आजादी के पहले और 14 साल आजादी के बाद। उनकी जेल यात्राएं ये बताती हैं कि वह आम जन के सरोकारों से किस हद तक जुड़े रहे। लोकतंत्र के सच्चे सिपाही के तौर पर वह हमेशा गरीबों, मजलूमों, किसानों और कमजोर तबकों के लिए खड़े रहेऔर लड़ते रहे। जहां कहीं अन्याय और जुल्म देखा वहीं उसके खिलाफ तन कर खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि राज नारायण ने एक ओर जहां राजनीतिक संघर्ष को धारदार बनाया, वहीं विचार व आचरण से कार्यकर्ताओं की फौज भी खड़ी की।
पूर्व विधायक शिवगुल्लाह अंसारी ने गोष्ठी को संबोधित करते हए कहा कि आम आदमी के सवालों पर सड़क से संसद तक जूझने वाले अप्रतिम योद्धा राज नारायण ने एक ओर जहां कांग्रेस की सबसे ताकतवर नेता इंदिरा गांधी को कोर्ट और चुनाव दोनों में हराया। वहीं 1977 में जनता पार्टी के शासनकाल में दोहरी सदस्यता के खिलाफ सवाल खड़ा कर आरएसएस के विरोध में मोर्चा खोला। ये वही शख्श रहे जिन्होंने दलितोद्धार के लिए बड़ा आंदोलन चलाया। काशी विश्वनाथ मंदिर में दलितों का प्रवेश उन्होंने ही कराया। इसी बेनियाबाग मैदान में राज नारायण ने सत्याग्रह कर महारानी विक्टोरिया की मूर्ति तोड़ी थी।
    इस गोष्ठी में मुख्य रूप से निजामुद्दीन खां, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव,दिनेश यादव, अशोक पाण्डेय,जुमाउद्दीन अहमद,सिंकदर कन्नौजिया,हरवंश यादव, संतोष यादव, रामाशीष यादव,भानु यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, ओमप्रकाश यादव, शिवशंकर यादव, नगीना यादव, प्रियंका सोनकर,मार्कण्डेय यादव, आत्मा यादव,रामलाल प्रजापति आदि उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री अशोक कुमार बिन्द ने किया।

Visits: 29

Leave a Reply