प्रभु की कृपा से सब काम हो रहा है ……..

गाजीपुर। जयगुरुदेव धर्म प्रचार संस्था मथुरा द्वारा संचालित 80 दिवसीय 6 प्रांतीय शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध आध्यात्मिक वैचारिक जनजागरण यात्रा जखनियां तहसील क्षेत्र के‌ मनिहारी विकास खंड अंतर्गत चौरा गांव पहुंची।
    सत्संग समारोह में शिष्य एवं श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज महाराज ने कहा कि परमात्मा ने अति दया करके आपको यह मानव तन प्रदान किया है। जन्म से पहले आप सबने परमात्मा से वादा किया था कि मानव शरीर प्राप्त होने पर हम आपकी भक्ति करेंगे, भजन करेंगे, लेकिन यहां आकर अपना वादा भूल गए। याद रखें परमात्मा द्वारा प्राप्त मानव तन आत्म मोक्ष एवं जनकल्याण के लिए है। परोपकार जिसका मूल उद्देश्य है। उन्होंने आगे कहा कि प्रभु, महात्माओं, संतों, फकीरों को अपने देश के लोगों को समझाने, चेतना जागृत करने के लिये भेजते हैं।             
    उन्होंने सत्संगियों का आह्वान करते हुए कहा कि अपने बच्चों को मथुरा दरबार से जोड़ कर गुरु परंपरा कायम रखें ताकि आश्रम के जन प्रेरणा दायक विचार का प्रचार प्रसार के साथ-साथ आत्म कल्याण भी हो। उन्होंने जयगुरुदेव आश्रम मथुरा में आगामी 18 से 20 मार्च 2022 तक आयोजित होने वाले होली सत्संग में आने का निमंत्रण भी दिया।
    संस्था के अध्यक्ष पंकज महाराज ने कहा कि हमारे गुरु महाराज बाबा जयगुरुदेवजी ने लोगों को प्रभु की भजन भक्ति में मन लगाने व अच्छे समाज के निर्माण के लिए अपने जीवन काल में अथक परिश्रम किया। अपनी आध्यात्मिक शक्ति का सहारा देकर करोड़ों लोगों को इससे जोड़ा। हम मानवता और आध्यात्मिक शक्ति के जागरण से सबको जीवन का सत्य सिखाकर ईश्वर की तरफ मोड़ने के प्रमुख लक्ष्य को लेकर निकले हैं। प्रेम और स्वेच्छा से दिल बदलेंगे। हम चाहते हैं वेष कीमती मनुष्य शरीर को पाने के महत्व को लोग समझें और गृहस्थ आश्रम के कार्यों को करते हुए समय निकाल कर भगवान का भजन भी करें। उन्होंने कहा कि आत्मा की सभी शक्तियां शरीर के नौ दरवाजों में फैली है। उसे केंद्रित करके दसवें द्वार (भृकुटी बिलास) में लाएंगे तो गुरु की कृपा से आत्मा की शक्ति का बोध हो जाएगा। उन्होंने गुरु की महिमा बताते हुए जयगुरुदेव नाम की महिमा सुनाई।
     इस अवसर पर जंगीपुर विधायक डा.वीरेन्द्र यादव, उ.प्र.संगत के अध्यक्ष संतराम चौधरी, बिहार प्रान्त अध्यक्ष मृत्युंजय झा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह, मध्य प्रदेश के महासचिव बी.बी.दोहरे,जयगुरुदेव संगत गाजीपुर के संरक्षक रामलक्षण यादव,अध्यक्ष इन्द्रदेव यादव,प्रभाचन्द यादव,जंगबहादुर, प्रेमचंद,अमरदेव,पटेल पाल,रामायण, परमानन्द गौड़, संतोष यादव प्रधान, नरेन्द्र चौहान, अंगद पाल, बाबूराम यादव,विनय कुमार सिंह,डा.कुंवर बृजेश,सतीश उपाध्याय,जोखू यादव,सुरेश चन्द्र गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।

……………………..

Visits: 106

Leave a Reply