स्वार्थ की राजनीति में लगी रही सपा

गाजीपुर। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जंगीपुर कृषि मंडी मे आयोजित जिला किसान सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता, सांसद,पूर्व मुख्यमंत्री जगदम्बिका पाल ने कहा कि जिस गाजीपुर की पहचान प्रदेश तक नही थी,आज उसकी पहचान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मनोज सिन्हा के कार्यों से पूरे देश मे हो गई है।
      उन्होंने समाजवादी पार्टी के स्वार्थवादी राजनीति पर चोट करते हुए कहा कि सड़क निर्माण के नाम पर सरकार के मुखिया और उनके परिवार के लोगों की राजनीति चमक सके, इसके लिए राजधानी से उनके घरों सैफई, इटावा, मैनपुरी और कन्नौज को जोड़ने वाले आगरा एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया गया इससे बडा स्वार्थ की राजनीति क्या हो सकती है।
   रामकोला के किसानों पर गोलियां क्यों चलाई गयी थी ?2012 से 2017 तक प्रदेश में इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, रामपुर, आजमगढ़ जैसे सिर्फ 5 जनपदों को 24 घंटे बिजली की व्यवस्था देने वाली सरकार मे बाकी पूरे प्रदेश को सिर्फ 5 घंटे ही बिजली क्यो मिलती रही ? प्रदेश की जनता यह सब भुली नही है।
   भाजपा सरकार की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज गाजीपुर से लखनऊ की दुरी कम हुई है,प्रदेश के सभी जनपदों को 20 से 22 घंटे बिजली मिल रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रता के आधार पर अगर सबको समान रुप से मिल रहा है तो इसके पिछे मात्र एक कारण है और वह है व्यवस्था बदल गयी, क्योंकि 2017 में प्रदेश की सरकार बदल गयी। विपक्षी नेताओं को ललकारते हुए उन्होंने कहा कि सब कुछ तो देख लिए किससे किससे नही गठबंधन किए पर कोई फायदा ऐसे लोगों को होने वाला नहीं है। ओमप्रकाश राजभर की चुटकी लेते हुए कहा कि अगर विगत चुनाव में भाजपा की वैशाखी नहीं मिली होती तो वह कभी विधायक भी नही बन पाते। 
     पूर्व मुख्यमंत्री जगदम्बिका पाल ने भाजपा सरकारों को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने पति के मृत्यु के बाद जमीन के वरासत मे महिलाओं को अगर जोड़ा तो राजनाथ जी की सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड दिया तथा योगी आदित्यनाथ ने किसानो के सभी कर्ज को माफ करते हुए भाजपा ने किसान सम्मान निधि दिया ताकि छोटी जरुरतों पर उन्हें कही जाना न पडे।
      पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने किसानों के निष्ठा व समस्याओं मे भी अडिगता पर आधारित कल्याण सिंह की कविता सुराखों से भले पानी टपके,भिगे भले तेरी खटिया रे — से सम्बोधन शुरुआत कर कहा कि किसान हमें आक्सीजन, पानी,अन्न प्रदान करता है,उसकी व्यवस्था करता है, किसान भगवान है और उसके हितैषी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
     विधान परिषद सदस्य विशाल स़िह चंचल ने कहा कि भाजपा सरकार में गाजीपुर के किसानों के विकास की कड़ी मजबूत हुई है और इस दौरान पुरे प्रदेश का किसान आधुनिक सुख सुविधाओं के साथ बेहतर जीवन का आधार प्रशस्त हुआ है।
    पूर्व मंत्री विजय कुमार मिश्र ने कहा कि मेरे राजनीति में आने के सपने को भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने पुर्ण किया है और देश की ऐतिहासिक धार्मिक,अध्यात्मिक, धरोहरों को ऊँचाई प्रदान की है।
    जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने उत्तर प्रदेश मे व्यापारियों, किसानों, माताओं, बहनों की सुरक्षा के प्रति कानून व्यवस्था मजबूत कर भय मुक्त वातावरण की स्थापना करते हुए सर्वांगीण विकास सहित समाज मे सबके सम्मान को मजबूत किया है। किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डा विजय यादव ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया। सम्मेलन स्थल पर जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह एवं आमोद श्रीवास्तव ने किसानों के पांव पखारे तो वहीं मुख्य अतिथि ने माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया।
    इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, वृजेन्द्र राय,राजन सिंह, रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राय,प्रवीण सिंह,अवधेश राजभर,अच्छेलाल गुप्ता, राजकुमार झंवर,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,बीके त्रिवेदी, कृष्णानन्द राय,संकठा मिश्रा,चतुर्भुज चौबे,हरेन्द्र यादव,सुरेश बिंद,शैलेष राम, विश्वप्रकाश अकेला,हिमांशु सिंह,सत्यदेव यादव, बबलू सिंह,शैलेंद्र सिंह,शुभांशु मिश्रा,पूनम मौर्य,किरन सिंह, रंजू शर्मा,पप्पू सिंह,त्रिलोकी कुशवाहा, दीपक सिंह,दुर्गेश सिंह,मन्नू सिंह,राधेश्याम शर्मा, धनन्जय चौबे सहित आदि लोग उपस्थित रहे।अध्यक्षता किसान मोर्चा अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह और संचालन श्यामराज तिवारी ने किया।

Visits: 64

Leave a Reply