राष्ट्र को मजबूती प्रदान करने में अतुलनीय सहयोग प्रदान करती है महिलाएं – दर्शना सिंह

गाजीपुर। यह जनपद वीर उर्वरा भूमि है, जो देश और समाज के प्रति महान विभूतियों और सेनानियों को राष्ट्र के प्रति समर्पित किया है।
      उक्त वक्तव्य भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि पद से व्यक्त किया। शहर के अवध पैराडाइज वंशीबाजार में जिलाध्यक्ष साधना राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार निर्माण के साथ ही साथ राष्ट्र को मजबूती प्रदान करने में अपना अतुलनीय सहयोग प्रदान करती हैं। महिलाएं आर्थिक रुप से मजबूत और सशक्त हो इसके लिए उ प्र सरकार द्वारा 10 लाख स्वयं सहायता समूह के माध्यम से एक लाख महिलाओं के रोजगार का मार्ग प्रशस्त किया है। गांव गांव में मजबूत बैंकिंग व्यवस्था के लिए प्रदेश मे 56 हजार बीसी सखियों को जिम्मेदारी सौंप कर उनके लिए निर्धारित मानदेय की व्यवस्था दी है, वहीं समाज में बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने समर्पित होकर कार्य किया है।
     उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा उ प्र, आगामी विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका के साथ पुनः उत्तर प्रदेश मे पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने के लिए कमर कस कर तैयार है।  
    इससे पूर्व सम्मेलन का आरम्भ दीप प्रज्वलित कर व भाजपा महामनिषियों के चित्र पर पुष्पार्चन तथा वंदेमातरम गायन से हुआ। महिला मोर्चा की नेताओं द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
     विशिष्ट अतिथि रनिका जायसवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि आजादी के बाद महिलाओं के समृद्धि और उत्थान के साथ साथ सम्मान देने का अगर किसी सरकार ने काम किया है तो वह है भाजपा नेतृत्व की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने।
      भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि महिलाएं शक्ति का स्रोत हैं। आजादी के बाद महिलाओं की दशा और दिशा दोनों के प्रति भाजपा ने सकारात्मक प्रयास किया है। नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि सरकार की हर योजनाओं से महिलाओं को लाभ मिला है।
     सम्मेलन में रूद्रा पांडेय,पूनम मौर्य,साक्षी श्रीवास्तव, रंजू शर्मा,मीरा श्रीवास्तव,शीला सोनकर,आभा राय,किरन सिंह,रीना पासी,सरोज भारती,माया सिंह,कल्पना गुप्ता, पूजा गुप्ता,नीलम सिंह,रम्भा राय,लालमुनी गोड,गुड्डी पांडेय,रीमा खरवार, सुनीता सिंह,शुभा राय,कंचनब गिरी,सरस्वती पाठक, प्रियंका मिश्रा,रीना सिह,कल्पना कुशवाहा, सहित अन्य सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं। अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन सरोज मिश्रा तथा संचालन महिला मोर्चा की महामंत्री माया सिंह ने किया।

Views: 68

Leave a Reply