पंचांग व राशिफल – 21 दिसम्बर 2021

पंचांग व राशिफल – 21 दिसम्बर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1943
मास पौष
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि  द्वितीया 14:52 तक
नक्षत्र पुनर्वसु 22:20 तक
करण गारा वणिजा 14:52 तक 27:54 तक
वार  मंगलवार
योग ब्रह्मा 11:26 तक
सूर्योदय 06:38
सूर्यास्त 17:10
चंद्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल 14:51 − 16:07
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:58 − 12:39

लाल रंग के वस्त्र या पुष्प या अन्य सामग्री, मसूर, गुड़, लाल चंदन, घी, केशर, गेहूं, मिठाई या मीठे पदार्थ, पताशे, रेवड़ी आदि के दान करने से मंगल के शुभ फलों में वृद्धि होती है।
     कुंडली से चंद्र दोष को दूर करने के लिए हर महीने की पूर्णिमा की रात को चंद्रदेव को जल चढ़ाने से कुंडली में चंद्रमा के दोष दूर होता है। वहीं
सफेद चीजों जैसे चावल, शक्कर, दूध आदि का दान करें। साथ ही चांदी की अंगूठी में मोती धारण करें। इससे चंद्रमा के दोष दूर होते हैं।
     जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री से आज का राशिफल

मेष
आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। कारोबार में आपको फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। विवाह में आ रही दिक्कत दूर होगी।

वृष
आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। इससे आपको फायदा भी जरूर होगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे हो सकते हैं।

मिथुन
आज ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क
आज आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीद सकते हैं। आप जीवनसाथी की मदद कर सकते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे।आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है।

सिंह
आज  खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। लंबे समय से रूके हुए काम पूरें होंगे।

कन्या
आज  समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे।सीनियर्स आपके काम से खुश हो सकते हैं।

तुला
आज  प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। इस राशि के विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रूचि बढ़ सकती है। आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक
आज सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आप बड़े ही खुश नजर आयेंगेकोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु
आज ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

मकर
आज माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने सकते हैं।

कुंभ
आज आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आप धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं। घर पर अचानक मेहमान आ सकते हैं।  जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरा हो सकता है।

मीन
आज घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। आपको अचानक धन लाभ होगा। कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

Views: 142

Leave a Reply