पाक्सो एक्ट व एससी एसटी एक्ट के अभियुक्त चढ़े पुलिस के राडार पर
गाजीपुर। जमानियां थाना पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट व एससी एसटी एक्ट के दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशो में अपराध एंवम् अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानन्द राय मय हमराहियान द्वारा बड़ेसर नहर पुलिया के पास से अभियुक्त प्रदीप यादव पुत्र नामू यादव व टेलू यादव उर्फ धीरेन्द्र यादव पुत्र श्रीराम दयाल निवासीगण ग्राम शाहपुर थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर को हिरासत में लेकर विधिक कारर्वाई करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाले टीम में प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानन्द राय,मुख्य आरक्षी बालेन्द्र शर्मा व आरक्षीगण प्रदीप यादव व क्रान्ति सिंह पटेल थाना जमानियाँ गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 8








