पंचांग व राशिफल – 08 दिसम्बर 2021
पंचांग व राशिफल – 08 दिसम्बर 2021
पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास मार्गशीर्ष
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पंचमी 21:31 तक
नक्षत्र श्रावण 22:37 तक
करण बावा बालवा 10:31 तक 21:31 तक
वार बुधवार
योग ध्रुव 13:08 तक
सूर्योदय 06:30
सूर्यास्त 17:05
चंद्रमा मकर राशि में
राहुकाल 12:12 − 13:29
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:12 − 13:29
परेशानियों से मुक्ति के लिए उपाय
आज कल हर आदमी किसी न किसी कारण से परेशान है। कारण कोई भी हो आप एक तांबे के पात्र में जल भरकर उसमें थोड़ा सा लाल चन्दन मिला दें। उस पात्र को सिरहाने रख कर रात को सो जाए, प्रातः उस जल को तुलसी के पौधे पर चढ़ा दें, धीरे-धीरे परेशानी दूर होगी।
यदि कुंडली में बुध ग्रह से संबंधित समस्याए आ रही हैं तो बुधवार के दिन एक हरे कपड़े में साबुत हरी मूंग बांधकर किसी गणेश जी के मंदिर में जाकर चढ़ाएं।
जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री से आज का राशिफल —

मेष
आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति संभव है। धन प्राप्ति सुगम होगी।
वृष
आज कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से हानि होगी।
मिथुन
आज नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह तथा प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यस्तता रहेगी। जीवन सुखमय बीतेगा।
कर्क
आज रुके कार्य पूर्ण होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए काम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। नए लोगों से परिचय होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह
आज जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में चैन रहेगा। नए मित्र बनेंगे।
कन्या
आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। जल्दबाजी न करें।
तुला
आज विवाद को बढ़ावा न दें, क्लेश हो सकता है। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। शारीरिक शिथिलता रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न उठाएं।रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।
वृश्चिक
आज स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ प्राप्त होगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। काम में मन लगेगा। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे।
धनु
आज राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद से बचें। रोजगार में वृद्धि होगी।
मकर
आज जाहिर करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि मनोनुकूल लाभ देंगे। पारिवारिक सहयोग मिलने से प्रसन्नता, उत्साह व संतुष्टि रहेंगे। कुसंगति से बचें।
कुंभ
आज उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उत्साह वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। धनार्जन सुगम होगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
मीन
आज स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दौड़धूप अधिक रहेगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। अपने काम पर ध्यान दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
Views: 7








