मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से बाहर निकला मोची का शव

गाजीपुर। सादात नगर पंचायत के रेलवे स्टेशन मार्ग पर शिव मंदिर के समीप लकड़ी की गुमटी में बीते 29 नवंबर को अज्ञात कारणों से लगी आग से मृत  सरैयां गांव निवासी मोची मेवालाल का शव छठवें दिन रविवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कब्र खोदकर बाहर निकाला गया।
     उपजिलाधिकारी जखनियां वीर बहादुर यादव, तहसीलदार जयप्रकाश सिंह, कानूनगो हरिशंकर सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. आर प्रसाद सहित पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में तथा सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
        उल्लेखनीय है कि बीते 29 नवम्बर की रात वृद्ध द्विव्यांग मोची मेवालाल राम अपने गुमटी में सोया था। उसकी गुमटी मे अज्ञात कारणों से आग लग गयी और उसी आग में झुलसकर उसकी मौत हो गयी। उसी रात मृतक के पुत्र रामसेवक ने बगैर पुलिस को सूचना दिये ही शव को अपने घर लाने के बाद खेत में दफना दिया था। बाद में सायंकाल उसने थाने पहुंचकर अपने पिता की हत्या के लिए अपने पड़ोसी लक्ष्मन व उसकी पुत्री मनीषा व दो पुत्रों को जिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरु की और सीओ सैदपुर बलराम व फोरेंसिक टीम ने भी निरीक्षण किया। पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम के निर्देश पर जखनियां एसडीएम, नायब तहसीलदार, कानूनगो, क्षेत्रीय लेखपाल, चिकित्सक आदि की मौजूदगी में शव को जमीन के अंदर से बाहर निकाला गया। इस दौरान सादात थानाध्यक्ष शशिचन्द्र चौधरी, बहरियाबाद थानाध्यक्ष अगम दास व अन्य विभागों के कर्मचारी तथा ग्रामीण मौजूद रहे। एसओ ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply