पंचांग व राशिफल – 06 दिसम्बर 2021

पंचांग व राशिफल – 06 दिसम्बर 2021

पंचाग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास मार्गशीर्ष
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि  तृतीया 26:34 तक
नक्षत्र  पूर्वाषाढ़ा 26:14 तक
करण  तैतिल गारा 16:12 तक 26:34 तक
वार  सोमवार
योग गांदा 20:04 तक
सूर्योदय 06:29
सूर्यास्त 17:05
चंद्रमा धनु राशि में
राहुकाल 08:20 − 09:37
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:51 − 12:32

फेंगशुई के अनुसार कछुए का इस्तेमाल मुरादों को पूरी करने के लिए भी किया जाता है. हालांकि इसके लिए आपको ऐसा कछुआ खरीदना होगा, जो धातु का बना हुआ हो और खुल सकता हो. अपनी विश पूरी करने के लिए पीले पेपर पर अपनी इच्छा लिखें और उसे कछुए के अंदर रखकर बंद कर दें. इसके बाद कछुए की मूर्ति को लाल कपड़े पर रखें. इसके बाद मूर्ति को ऐसी जगह पर रख दें, जहां आप इसे हर दिन देख सकें. फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से जल्दी ही आपकी विश पूरी हो जाएगी. जब आपकी विश पूरी हो जाए तो धातु के कछुए से पेपर को हटा दें।चन्द्रमा से ही मनुष्य का मन और समुद्र से उठने वाली लहरे दोनों का निर्धारण होता है।जनिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री से आज का राशिफल

मेष
आज कार्य के क्षेत्र में भी कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं, जिससे परेशान होकर आपके कुछ साथी कर्मचारियों का मूड भी खराब हो सकता है,तो अपने क्रोध पर काबू रखें।

वृष
आज  दोपहर तक आपको कोई शुभ समाचार मिलने के भी संकेत है और आज रात्रि में आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा,

मिथुन
आज आपका मनोबल और बढ़ जाएगा। आपको शाम के समय से लेकर रात्रि पर्यंत तक वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी।बिजनेस में प्रोग्रेस होगी, जिससे आप काफी खुश होंगे।

कर्क
आज  आपकी राशि में आज बृहस्पति का सप्तम होकर परिभ्रमण करना बड़ी मात्रा में आपको धन की प्राप्ति कराएगा, जिससे आपके कोष की स्थिति सुदृढ़ हो जाएगी।

सिंह
आज संतान के प्रति अपने दायित्व को पूरा कर पाएंगे और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और अपने रुके हुए कार्यों को संपन्न करेंगे। शाम का समय परिजनों के दर्शन व हास – परिहास में व्यतीत होगा।

कन्या
आज सूर्यास्त के समय आपको अचानक से लाभ होने के योग बन रहे है। आपको कर्म उद्योग में तत्परता से लाभ मिलेगा। आज के दिन यदि कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न होती है,

तुला
आज छात्रों के लिए आज शिक्षा में प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आपके लिए आज नए स्त्रोत बनेंगे, जो आपको विशेष सम्मान दिलाएगी।

वृश्चिक
  आज यदि आप अपनी वाणी पर संयम ना रख पाए, तो आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा रात में सैर सपाटे और मौज मस्ती का अवसर भी प्राप्त होगा।

धनु
आज कोई भी लेनदेन करने में सावधानी बरतें। आपका धन फंस सकता है। दिन में आज राज्य कोर्ट कचहरी के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं। हालांकि इसमें आपको सफलता प्राप्त होगी।

मकर
आज  आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा सुदृढ़ होगी। व्यवस्था परिवर्तन की योजना आज बन रही है। सायंकाल के समय धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो जाएगा।

कुंभ
आज  आपको भागदौड़ में अधिक धन खर्च की स्थिति आ सकती है। यदि आप आज कोई संपत्ति का क्रय विक्रय करने की सोच रहे हैं, तो उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार ले।

मीन
आज माता-पिता की सलाह और उनका आशीर्वाद आप के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। वैवाहिक जातकों के लिए आज का दिन आनंद पूर्वक बीतेगा।

Visits: 146

Leave a Reply