सूर्य ग्रहण आज, नहीं होगा सूतक काल

वाराणसी। वर्ष 2021 का अंतिम ग्रहण सूर्य ग्रहण के रुप में मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि शनिवार, 4 दिसंबर 2021 को आंशिक या उपछाया के रुप में लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। हमारे देश भारत में यह दर्शनीय नहीं होगा इसलिए इस आंशिक सूर्य ग्रहण का सूतक काल नहीं लगेगा।
    वैज्ञानिकों के अनुसार यह एक खगोलीय घटना है। विज्ञान के अनुसार, पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है जबकि चन्द्रमा पृथ्वी की। परिक्रमा के दौरान जब कभी चन्द्रमा, सूर्य व पृथ्वी के मध्य पहुंच जाता है तो उस दशा में चन्द्रमा के पीछे सूर्य  कुछ समय के लिए ढक जाता है,अर्थात सूर्य की किरणें पृथ्वी पर दृष्टिगोचर नहीं होती हैं। इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
    वहीं ज्योतिष व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य व चन्द्र ग्रहण को अशुभ माना जाता है और उस दौरान शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण 4 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण वृश्चिक राशि में होगा और उस समय वृश्चिक राशि में सूर्य, केतु, चंद्रमा और बुध ग्रह साथ में रहेंगें।

Visits: 175

Leave a Reply