पंचांग व राशिफल – 04 दिसम्बर 2021

पंचांग व राशिफल – 04 दिसम्बर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास मार्गशीर्ष
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या 13:12 तक
नक्षत्र अनुराधा 10:47 तक
करण नाग किस्तुघ्न 13:12 तक 23:19 तक
वार  शनिवार
योग धृति 28:21 तक
सूर्योदय 06:27
सूर्यास्त 17:05
चंद्रमा वृश्चिक राशि में
राहुकाल 09:35−10:53
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:49 − 12:30

निगेटिव ऊर्जा से बचाता है कछुआ – कछुए की मूर्ति को घर के पिछले हिस्से में रखें जिससे घर में पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहे। निगेटिव ऊर्जा से घर को बचाना है तो आपको घर के मुख्य दरवाजे पर कछुए की मूर्ति को रखना चाहिए। ऑर्टिफिशियल वाटरफॉल या फिश टैंक के पास कुछए की मूर्ति को रखना भी शुभ माना जाता है। कछुए की मूर्ति को किचन या बाथरूम में नहीं रखना चाहिए।
      शनि और सूर्य पिता पुत्र होने के बावजूद एक-दूसरे के विरोधी है।स्कंद पुराण के अनुसार भगवान सूर्य व पत्नी छाया के पुत्र हैं शनिदेव। जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री से आज का राशिफल —

मेष
आप आपकी कोई छुपी हुई ख़ासियत दूसरों के सामने उजागर हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ज्यादा ठीक नहीं रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद आप पर बना रहेगा।

वृष
आज दोस्तों से किसी विषय को समझने में मदद मिलेगी। आज आपकी हेल्थ फिट अंड फाइन रहेगी। लवमेट आज एक दूसरे के साथ समय बितायेंगे। आपके रूके हुए काम भी पूरे होंगे।

मिथुन
आज इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। अगर आप कुछ दिनों से किसी निजी समस्या को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उससे निजात पाने के लिये आज आपको किसी दोस्त की मदद मिल सकती है।

कर्क
आज किसी काम के लिए बनाई गई योजना आज सफल रहेगी। कुछ दिनों से आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी। शत्रुओं का नाश और और संकटों से बचाव होगा।

सिंह
आज आप उल्लास से भरे रहेंगे। साथ ही कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। आज आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे, आपको उनका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए ǀ 

कन्या
आज किसी जरुरी काम को पूरा करने सफल रहेंगे| परिवार वालों के साथ आप घर में ही भगवान का ध्यान लगायेंगे। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे।

तुला
आज आप समझदारी के साथ काम करेंगे। आपको कारोबार में आगे बढ़ने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज अचानक आपको धन लाभ भी हो सकता है।

वृश्चिक
आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवन को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ नया और रचनात्मक करेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाने में मदद करेगी।

धनु
आज आर्थिक मामलों में थोड़ा संभलकर फैसले लेने चाहिए। आपको अपनी माता की सेहत का ख्याल रखना चाहिए।  बच्चो का पढाई में मन लगेगा और उन्हे कुछ नया सिखने को भी मिलेगा।

मकर
आज कोर्ट-कचहरी के मामले आज सुलझ जायेंगे। आज कुछ लोगों का व्यवहार आपकी समझ से बाहर रहेगा। समाज में अपना मान-सम्मान बनाये रखने के लिये आपको कोशिशें जारी रखनी होगी।

कुंभ
आज समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आज आप घर पर ही परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे, जिससे आपके मन को ताजगी का अनुभव होगा।

मीन
आज परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे। बच्चों के साथ समय बिताने से आपक काफी अच्छा लगेगा।

Visits: 123

Leave a Reply