नाजायज गांजे संग शातिर अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर। जमानियां थाना पुलिस ने 01 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजे के साथ शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
        उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशो मे अपराध एवम् अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम रात्रि गश्त, शान्ति व्यवस्था हेतु देवढ़ी बार्डर पर मौजूद थी। मुखबिर कि सूचना पर पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्त में लेकर उसके कब्जे से एक किलो सौ ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त मुहम्मद सैफ पुत्र खुदाबक्स निवासी दिलदार नगर थाना दिलदार नगर जनपद गाजीपुर शातिर अपराधी है जिसपर कई अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।
     गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार व आरक्षीगण पवन मिश्रा, जितेन्द्र सिंह व कमलेश यादव थाना जमानियां, गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply