मना एनसीसी का स्थापना दिवस

गाजीपुर। समता पीजी कालेज सादात के एनसीसी कैडेटों ने रविवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर का स्थापना दिवस मनाया। एनसीसी का स्थापना दिवस हर साल नवम्बर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है।कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
    प्राचार्य डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि एनसीसी की स्थापना 1948 में की गई थी। आज देशभर में राष्ट्रीय कैडेट कोर में करीब 14 लाख कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। एनसीसी का ध्येय एकता और अनुशासन है। एनसीसी युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा करने में अहम भूमिका निभा रही है। सामाजिक कार्यों, अनुशासन और व्यक्तित्व निखार में एनसीसी की अहम भूमिका रही है। एएनओ. लेफ्टिनेंट अशोक कुशवाहा ने बताया कि एनसीसी ने चुनौतियों को उपलब्धियों में हासिल किया है। राष्ट्रीय कैडेट कोर का लक्ष्य कैडेटों को समाज के अच्छा नागरिक बनाने और उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र मे योग्य और अग्रणी बनाने के लिए उनमें चारित्रिक गुणों का विकास करना है। एनसीसी में आकर कैडेटों में नेतृत्व करने की क्षमता पैदा होती है जो उनके जीवन पर काम आती है।   

   कार्यक्रम के दौरान कालेज से सी सर्टिफिकेट प्राप्त कर सेना के जवान के रूप में देश की सेवा करने वाले कालेज के दो पूर्व छात्रों जयप्रकाश यादव और प्रिंस यादव को सम्मानित किया गया।      
       

प्राचार्य डॉ. अजय शुक्ला, पूर्व प्राचार्य डॉ. विंध्याचल यादव, डॉ. रणजीत सिंह, लेफ्टिनेंट अशोक कुशवाहा ने विचार व्यक्त करते हुए कैडेटों को एनसीसी के महत्व और इसके उद्देश्य से रूबरू कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेन्द्र प्रताप यादव ने किया।

Visits: 61

Leave a Reply