स्व. कृष्णनंद राय की पुण्यतिथि समारोह में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा

गाजीपुर। भाजपा के पूर्व विधायक स्व. कृष्णनंद राय की पुण्यतिथि, 29 नवंबर को मुहम्मदाबाद शहीद पार्क में ससमारोह मनाई जायेगी। इस समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा सहित अन्य राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहेंगी। सम्पूर्ण कार्यक्रम मुहम्मदाबाद विधायक अलका राय के निर्देशन में संपन्न होगा।
      भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा के अनुसार उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा लखनऊ अमौसी हवाई अड्डा से प्रस्थान कर 11.15 पर अष्ट शहीद इंटर कालेज मुहम्मदाबाद पहुंचेंगे। वहां से वह कार द्वारा 11.25 बजे निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग मुहम्मदाबाद पहुंचेंगे और वहां अधिकारियों संग बैठक करेंगे। इसके उपरांत 12.10 से 1.10 तक स्व. कृष्णानंद राय के शहीद दिवस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उसके उपरांत उप मुख्यमंत्री शहीद पार्क से हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
     स्व. कृष्णानंद राय के पुत्र पीयूष राय से मिली जानकारी के अनुसार 29 नवंबर को मुहम्मदाबाद के शहीद पार्क में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी, राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला व राज्य मंत्री डा. संगीता बलवंत शामिल रहेंगी।

Visits: 204

Leave a Reply