पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त चढ़े पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। जमानियाँ थाना पुलिस ने दुराचारी व पास्को एक्ट अभियोग के वांछित अभियुक्त को  गिरफ्तार करने में सफल रही।
       पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध रोकने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने,थाने पर दर्ज मुकदमा धारा 363,366,328,506 भा0दवि0 व 7/8 पास्को एक्ट के दो अभियुक्तों को पाण्डेयपुर मोड़ के पास समय करीब 11.50 बजे गिरफ्तार कर लिया।
   गिरफ्तार वांछित अभियुक्तों में संदीप कुशवाहा पुत्र शिव कुमार कुशवाहा उम्र 23 वर्ष व शैलेन्द्र कुशवाहा पुत्र शिव कुमार कुशवाहा उम्र 20 वर्ष निवासीगण ग्राम कसेरा पोखरा थाना जमानियां रहे।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कारर्वाई करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
   वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नन्दलाल कुशवाहा तथा मुख्य आरक्षी राजेश कुमार सिंह शामिल रहे।

Visits: 24

Leave a Reply