पंचांग व राशिफल -24 नवम्बर 2021

पंचांग व राशिफल -24 नवम्बर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास मार्गशीर्ष
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि  पंचमी 27:01 तक
नक्षत्र  पुनर्वसु 16:23 तक
करण बावा बालवा 11:42 तक 24:53 तक
वार  बुधवार
योग शुभा 31:19 तक
सूर्योदय 06:20
सूर्यास्त 17:05
चंद्रमा मिथुन राशि में 21:10 तक
राहुकाल 12:07 − 13:25
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:46 − 12:27

बुध को कई महत्वपूर्ण तथ्यों का कारक ग्रह माना गया है जैसे वाणी का कारक, बुद्धि का कारक, त्वचा का कारक, मस्तिष्क की तंत्रिका तंत्र का कारक आदि। जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल

मेष
आज आपकी वाणी की सौम्यता नए सम्बंध स्थापित करने में सहायता करेगी। घर के किसी बुजुर्ग से शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। खर्च भी अधिक रहेगा। स्त्री से सुख मिलेगा।

बृष
आज धन लाभ आज कम ही होगा लेकिन भविष्य में होने की संभावनाएं मजबूत होंगी। परिवार में किसी से गलती होने पर धर्य से कम लें अन्यथा अशांति लंबे समय के लिए बनेगी।

मिथुन
आज आपको प्रतिस्पर्धियों की जगह स्वयं के निर्णयों को लेकर ज्यादा सन्देह रहेगा। धन की आमद खर्च के अनुपात में बराबर रहेगी। आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी

कर्क
आज धन की आमद पहले से ही निश्चित रहेगी संध्या बाद नए काम से भी अकस्मात मिलने की संभावना है। शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग पढाई के प्रति चंचल रहेंगे।

सिंह
आज का दिन सामान्य ही रहेगा सहयोगी वातावरण रहने के बाद भी लाभ खर्च बराबर रहेंगे। परिवार में थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है। व्यवहार में मधुरता रखे अटके काम बन जाएंगे।

कन्या
आज कार्य क्षेत्र पर मन कम लगेगा। कानूनी उलझनों में फंसने की संभावना है। आज आपके पुण्य उदय होने से धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी आध्यात्म से जुड़े रहें।

तुला
आज कार्य क्षेत्र पर थोडी माथापच्ची करनी पड़ सकती है परंतु धन लाभ के प्रयास अवश्य सफल होंगे। पैतृक संबंधो से आकस्मिक लाभ होगा। सरकारी कार्य कल के लिए छोड़ना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक
आज दूर के संबंधियों से दोपहर बाद प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे। छोटी मोटी नोकझोंक को छोड़ पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। सेहत भी सामान्य रहेगी।

धनु
आज  परिजनों का सहयोग बराबर मिलते रहने से मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। मित्रो का भी साथ मिलेगा। स्वास्थ्य आज सर्दी जुखाम के कारण नरम रह सकता है ।

मकर
आज धन संबंधित अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्यो को फिलहाल स्थगित रखें। स्वयं को ज्यादा बुद्धिमान दिखाने का प्रयास हास्य का पात्र बना सकता है विवेक से व्यवहार करें।

कुंभ
आज आज स्वयं के बल पर किये गए कार्य ज्यादा फायदेमंद रहेंगे लेकिन आवश्यकता पड़ने पर किसी नापसन्द व्यक्ति की मदद लेनी पड़ेगी जो कि हानिकारक ही रहेगी।

मीन
आज धन की आमद के लिए ज्यादा प्रयास करना पड़ेगा मध्यान बाद रुकने की संभावना है। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। परिजनों से संभलकर बात करें।

Visits: 115

Leave a Reply