उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव ने सुनी महिलाओं की समस्यायें

गाजीपुर। महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा व महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम श्रीमती शशि मौर्या की सदस्य सचिव, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ।
    महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने हेतु सुगमता की दृष्टि से समीक्षा के दौरान कई क्षेत्रो से आई महिलाओं द्वारा अपनी अपनी शिकायत प्रस्तुत किया गया। वहीं महिला जनसुनाई में 10 महिलाओं द्वारा अपना शिकायती पत्र दिया गया जिसमें वन स्टाफ सेन्टर के माध्यम से प्रकरण में महिला पुनम चौधरी, फूला देवी, रीया, आरती, कलावती, जलावती, उमा, हेवन्ती इश्रत जहा, जन्नत बानो एवं तरन्नूम द्वारा महिला उत्पीड़न में पति द्वारा छोड़े जाने/दूसरी शादी करने/घर ससुराल वाले द्वारा प्रताणित करने, छेड़खानी, दहेज प्रथा एव अन्य  प्रकरण का मामला सामने आया। सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा उत्पीड़न की शिकार महिलाओ के बारे में जानकारी लेते हुए उपस्थित विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि ऐसे प्रकरण संज्ञान में आते ही तत्काल कार्यवाही कर निस्तारण किया जाय, जितने भी मामले आज की तिथि में आये है उसे अवश्य निस्तारण कर लिया जाये तथा निस्तारण के उपरान्त हमें अवश्य अवगत  कराया जाये। 
      इस अवसर पर महिला थानाध्यक्ष श्रीमती ममता, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, दिलिप कुमार पाण्डेय जिला कार्यक्रम अधिकारी, रामनगीना यादव, निरज सिंह, वन स्टाप सेन्टर प्रभारी मैनेजर श्रीमती प्रियंका प्रजापति (केस वर्कर), विमला मौर्या प्रबन्धक चाइन्ड लाईन, जिला बाल संरक्षण इकाई से श्रीमती गीता श्रीवास्तव तथा महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती नेहा राय तथा जिला समन्वयक शिखा सिंह गौतम व श्रीमती लक्ष्मी मौर्या उपस्थित रही।

Visits: 58

Leave a Reply