पंचांग व राशिफल – 13 नवम्बर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास कार्तिक
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी 29:48 तक
नक्षत्र शतभिषा 15:19 तक
करण तैतिल गारा 17:39 तक 29:48 तक
वार  शनिवार
योग व्याघात 26:12 तक
सूर्योदय 06: 12
सूर्यास्त 17:08
चंद्रमा कुम्भ राशि में
राहुकाल दिन 09:25 − 10:45
शुभ मुहूर्त अभिजीत दोपहर 11:43 − 12:26

राशिफल
मेष
आज कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग हैं। परिश्रम करना पड़ेगा, वहीं आत्मविश्वास बना रहेगा। वाहन सुख के योग हैं। वाणी में नम्रता बनाये रखें। कार्य क्षेत्र में नयी जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृष
आज कार्यक्षेत्र में परिश्रम करना होगा। वाणी की कठोरता पर नियंत्रण कर संयम बनाये रहें। पारिवारिक जीवन में परेशानियां रहेंगी। अव्यवस्थित दिनचर्या के साथ व्यय से तनाव रहेगा।यात्रा के योग हैं।

मिथुन
अपने आत्मसंयत को बनाये रखें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवाद से बचना ही हितकर है। कार्यक्षेत्र में कठिनाईयां व परिवार में आपसी मतभेद को मिल बैठकर दूर करें।परिजनों से आर्थिक सहयोग मिलेगा।

कर्क
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। कार्यों में व्यस्तता के बावजूद सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास की कमी से मन में उलझन रहेगी। सामाजिक कार्यों में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा।

सिंह
आज का दिन अनुकूल नहीं है। मन में विचारों का मंथन होता रहेगा। सहयोगियों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शैक्षिक यात्रा हो सकती है।  मिलेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। व‍िवादों से दूर रहने में ही भलाई है।

कन्या
आज वार्तालाप में धैर्य के साथ सन्तुलन बनाये रखें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करें। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेष्ठ रहें। परिश्रम की अधिकता से तनाव व कष्‍ट बना रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

तुला
आज का दिन मिश्रित फलकारी है। खर्च की अधिकता के बावजूद कार्यों के प्रति मन में उत्साह रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि व शुभ समाचार की प्राप्‍त‍ि होगी।

वृश्चिक
आज आत्मविश्वास में कमी से तनाव हो सकता है। कार्य में परिश्रम और व्यस्तता बनी रहेगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में परेशानियां आ सकती हैं। अपनों से व‍िवाद की स्‍थि‍ति‍ उत्पन्न हो सकती है।

धनु
आत्मविश्वास में कमी से तनाव के चलते धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर आयेंगे। परिचितों का सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेष्ट रहें।

मकर
आज क्रोध पर नियन्त्रण और वाणी में मधुरता बनाना हितकर रहेगा। पारिवारिक खर्च में वृद्धि से  सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आय के स्रोत बनेंगे।  यात्रा में वाहन संचालन में सावधानी बरतें।

कुंभ
आज मानसिक शान्ति‍ के साथ परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। मकान के साज-सज्जा पर खर्च होने के योग हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। कार्य में लाभ के अवसर म‍िलेंगे।

मीन
आज वार्तालाप में सन्तुलन बनाये रखें। परिवार की समस्‍याएं बलवती हो सकती है। कार्य में परेशानी आ सकती है। मन में निराशा एवं असंतोष बना रहेगा।  खर्च अधिक रहेंगे। वाणी में मधुरता बनाये रखें।

.

Views: 142

Leave a Reply