बनेगा योग एवं पतंजलि अनुसंधान संस्थान


गाजीपुर। भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष व कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशन्स ग़ाज़ीपुर वाराणसी के चेयरमैन डॉ विजय यादव की पुस्तक “शिक्षकों में व्यवसायिक संतुष्टि और दुश्चिंता” का  विमोचन योगऋषि स्वामी रामदेव द्वारा किया गया।   
   स्वामी रामदेव द्वारा प्रातःकाल पंतजलि आयुर्वेद कॉलेज हरिद्वार में 6 से 7 बजे तक आस्था लाइव, आस्था संस्कार व कई चैनलो द्वारा 200 देशों में कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। उस कार्यक्रम में योगऋषि स्वामी रामदेव महाराज ने कहा कि कृष्ण  सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशन्स के चेयरमैन डॉ विजय यादव पंतजलि हर्बल में आप का अभिनंदन एवं स्वागत है।
      वाराणसी में गंगा व गोमती संगम पर योगा इंस्टीट्यूट, पतंजलि हर्बल एंड फूड पार्क कृष्ण सुदामा ग्रुप इंस्टीट्यूटशन्स कैथी वाराणसी के चेयरमैन डॉ विजय यादव को एक नया इंस्टीट्यूट योग एवं पतंजलि अनुसंधान संस्थान मिला।
        इस अवसर पर प्रो. केदारनाथ सिंह यादव पूर्व कुलपति अवधेश प्रताप सिंह विश्व विद्यालय रीवा मध्यप्रदेश,पूर्व कुलपति उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज,पूर्व कुलपति रानी दुर्गावती विश्व विद्यालय जबलपुर मध्यप्रदेश,उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के प्रो.डॉ सर्वेश यादव उपस्थित रहे।

Visits: 141

Leave a Reply