पंचांग व राशिफल – 12 नवंबर 2021

पंचांग व राशिफल – 12 नवंबर 2021
पंचांग

अयन दक्षिणायन
ऋत हेमन्त
मास कार्तिक
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि अष्टमी दिन 10.41 तक
वार शुक्रवार
नक्षत्र धनिष्ठा
योग ध्रुव
करण बालव
सूर्योदय प्रात: 06:11 बजे
सूर्यास्त सायं 05:08 बजे
चंद्रमा कुंभ राशि में
राहु काल प्रात: 10:44 से दोपह 12:05 बजे तक

राशिफल
मेष
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। अनावश्यक बढ़े खर्चों से छुटकारा मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।  परिवार वमाता-पिता का सहयोग मिलेगा।कार्य व्यापार में तेजी रहेगी।

वृष
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आमोद प्रमोद पर व्यय होने के योग हैं। करीबी सहयोगी की भेंट से मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के सुखद अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन
आज परिश्रम से आपको उचित सफलता मिल सकती है। आप वाक्चातुर्य से लोगों से अपनी बात मनवा सकते हैं। घरेलू मामले से तनाव हो सकता है।

कर्क
पारिवारिक भावनाओं के अनुरूप आचरण करें तो  परिवार का सहयोग मिलेगा। धर्म में आस्था रहेगी। विरोधी पराजित होंगे। अपनों पूरा का सहयोग मिलेगा।

सिंह
आज भागदौड़ के कारण व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार में खुशहाली के साथ संबंधों में सुधार होगा। वाणी नियंत्रित रखें। पिता व परिवार से सहयोग की प्राप्ति होगी।

कन्या
आज दिन सामान्य है। समय का सदुपयोग करना सीखें। मित्र की झूठी बातों पर विश्वास करते से पूर्व उसकी बातों की सत्यता जान लें।वाणी में नम्रता बनाये रखें।

तुला
किसी भी नयी योजना पर सोच समझकर ही कार्य शुरू करें। कार्य विशेष के पूरा होने के योग बन रहे हैं। आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करना चाहिए।

वृश्चिक
आज अपने नए काम में अपने करीबी विशेषज्ञ की मदद से फायदा प्राप्त कर सकते हैं। पुराना रुका हुआ कार्य पूरा होगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। पुरानी समस्या दूर होगी।

धनु
आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। आज अच्छी खरीद का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान रखना आवश्यक है। असमंजस की स्थिति बनी रहेगी।

मकर
अपने करियर पर ध्यान रखें और बदलाव सोच समझकर करें। अपने आवश्यक निर्णय में वरिष्ठ व अनुभवी लोगों की मदद लें। कर्म के अनुसार ही फल की प्राप्ति होगी, इसे स्वीकार करें।

कुंभ
आज अपने कार्य को पूरा करने के लिए तत्पर रह सकते हैं। व्यस्तता के बावजूद दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ हो सकता है। आपको नई नौकरी भी मिल सकती है।

मीन-
आज प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। परिचितों व नातेदारों से संबंधों में मजबूती आयेगी। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन लाभ के साथ रुका कार्य पूरा हो सकता है।

Visits: 113

Leave a Reply