कारागार विभाग में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के कारागार प्रशासन एवं सुधार अनुभाग एक के द्वारा नौ अधीक्षक कारागार को स्थानांतरित करते हुए उन्हें नवीन तैनाती दी गयी है।
प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा जारी सूची के अनुसार, विजय विक्रम सिंह कारागार अधीक्षक जिला कारागार बरेली को जिला कारागार बांदा, अरुण कुमार सिंह अधीक्षक कारागार जिला कारागार बांदा से संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ, भीमसेन मुकुंद अधीक्षक कारागार जिला कारागार मऊ से जिला कारागार फतेहगढ़, रामधनी वरिष्ठ अधीक्षक कार्यालय जिला कारागार फतेहगढ़ से केंद्रीय कारागार इटावा, राजीव शुक्ला अधीक्षक कारागार जिला कारागार एटा से केन्द्रीय कारागार दो बरेली, अमित चौधरी अधीक्षक कारागार केंद्रीय कारागार नैनी से जिला कारागार एटा, सुश्री कोमल मंगलानी अधीक्षक कारागार जिला कारागार मुरादाबाद से जिला कारागार मैनपुरी, अभिषेक चौधरी अधीक्षक कारागार जिला कारागार लखनऊ से जिला कारागार सिद्धार्थ नगर तथा लाल रत्नाकर सिंह अधीक्षक कारागार जिला कारागार बलिया को जिला कारागार मऊ का अतिरिक्त प्रभार
सौंपा गया है।

Visits: 58

Leave a Reply