महिला ने थाने के आरक्षियों पर लगाया घूसखोरी और मारपीट का आरोप
गाजीपुर। थाने पर तैनात तीन कान्सटेबल की धन उगाही और अमर्यादित आचरण से क्षुब्ध अनुसूचित जाति की महिला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर यथोचित कारर्वाई की मांग की है।
घटना दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के खुदाबक्शपुर गांव की है। आवेदिका सफरूनिशा पत्नी कातिक अहमद ने पुलिस कप्तान के साथ ही साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्रार्थना पत्र दिया है।
अपने आवेदन में उसने दुल्लहपुर थाने पर तैनात तीन सिपाहियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फर्जी चालान करने की धमकी देकर सत्तर हजार रुपये जबरदस्ती ऐंठ लिये और पुनः अस्सी हजार मांग रहे हैं। पैसा नहीं मिलने पर मेरे पुत्रों के साथ मारपीट करते हैं और मेरे लड़कों के उपर फर्जी चालान करने की धमकी दे रहे हैं।
आवेदिका सफरूनिशा ने तीनों आरोपित सिपाहियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
Views: 7









