पंचांग व राशिफल – 26 अक्टुबर 2021

पंचांग व राशिफल – 26 अक्टुबर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
माह कार्तिक
ऋतु शरद
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार मंगलवार
तिथि पंचमी प्रात: 08:23 बजे तक तदुपरांत षष्ठी
नक्षत्र आर्द्रा
योग शिव
करण तैतिल प्रात: 08:23 बजे तक तदुपरांत गर
सूर्योदय 06:00 बजे
सूर्यास्त सायं 05:19 बजे
चंद्रमा मिथुन राशि में
राहु काल दोपहर 02:53 से 04:17 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त प्रात: 11:42 से दोपहर 12:27 बजे तक

राशिफल
मेष
कार्यक्षमता में वृद्धि सम्भव है। संपत्ति से लाभ मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। संतान की नौकरी से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ
विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा। घूमने फिरने में समय व्यतीत होगा। रुके कार्यों में प्रगति आयेगी। सुनी सुनाई बातों पर प्रतिक्रिया से बचें।
अन्यथा दोस्तों से मन मुटाव होगा।

मिथुन
आर्थिक निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है अन्यथा बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। कार्य की अधिकता से व्यक्तिगत कार्य प्रभावित रहेंगे।

कर्क
कार्यस्थल पर अधिकारी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह के किए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ज्यादा चालाकी से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। ‍

सिंह
परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु से सावधान रहें। आपके अपने लोग ही आपके विरुद्ध षड्यंत्र करेंगे। उनसे विवाद से बचें।

कन्या
सुख सुविधा के सामान में धन व्यय होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आयेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद की सम्भावना है।

तुला 
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों की अधिकता के बीच माता से धन प्राप्ति के योग हैं। मित्रों से भेंट होगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार में वाद-विवाद से बचें।

वृश्चिक
अचानक किसी बड़े खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता व तनाव रहेगा। शीघ्रता से हानि संभव है। विवाद से दूर रहें। परिवारिक क्लेश हो सकता है।

धनु
पुराना धन मिलने की प्रबल सम्भावना है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाइयों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी।

मकर
व्यवसायिक कार्य योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ रहेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवनसाथी के प्रति व्यवहार नम्र रखें। अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें।

कुंभ
धार्मिक आस्था में वृद्धि के बीच कार्यसिद्धि होगी। थकान के चलते चिंता और तनाव रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। मानसिक तनाव से परेशान रहेंगे।

मीन
नए दोस्त बनेंगे। व्यवहार में नम्रता रखें। जल्दबाजी से हानि से बचें। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर विवाद से बचें।

Visits: 107

Leave a Reply