गोली मारकर युवक की हत्या

गाजीपुर। जंगीपुर थाना अंतर्गत करकापुर निवासी जितेंद्र यादव पुत्र शकलू यादव उम्र लगभग 28 वर्ष को अज्ञात हमलावरों ने पूर्वांह करीब ग्यारह बजे कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
    घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की छानबीन से प्रकाश में आया कि मृतक जितेंद्र यादव की शादी 2018 में हुई थी। उसका अपनी पत्नी से पिछले महीने अलगाव हो गया था। इस शादी के टूटने से मृतक का साला अरविंद यादव पुत्र संतु यादव ग्राम सेमरा थाना कोतवाली बहुत नाराज था और उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।
        मृतक के बड़े भाई ने मृतक के साले अरविंद यादव व उसके परिवार के सदस्यों के नाम हत्या करने के संबंध में तहरीर दी है। पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
      पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।

Visits: 289

Leave a Reply