पंचांग व राशिफल – 24 अक्टुबर 2021

पंचांग व राशिफल – 24 अक्टुबर 2021
पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
माह कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्थी
वार रविवार
नक्षत्र रोहिणी
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि वृष
करण बव
योग वरीयान
सूर्योदय 06:00
सूर्यास्त 17:22
राहुकाल- सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक
शुभ मुहूर्त अभिजीत दोपहर 11:58 से 12:51तक

राशिफल
मेष
आज क्रोध की अधिकता से कार्य के दौरान सहकर्मियों से मन मुटाव रहेगा। आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यो में धन खर्च होगा। कर्मचारियों को लेकर तनाव में रहेंगे।

वृषभ
आज कार्य में प्रगति रहेगी। भूमि से सम्बंधित मामले पक्ष में रहेंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज होंगे। स्वास्थ में सुधार होगा। भविष्य को लेकर मन में कई तरह की उपापोह रहेगी। आज यात्रा के योग बन रहे हैं।

मिथुन
विवाह योग्य लोगों के लिए समय उचित रहेगा। कार्य विस्तार के लिए मन बनेगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। आजीविका व भविष्य की चिंता बनी रहेगी। अपनो से विवाद होने की सम्भावना है।

कर्क
आपके वाक्चातुर्य से अधिकारी वर्ग प्रभावित रहेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भोग विलास के सामानों पर धन खर्च होगा। आप की उन्नति विरोधियों को रास नहीं आ रही है। अपने मन की बात अपने तक सीमित रखें, लोगों को न बतायें।

सिंह
आज अपनों की मदद से आवश्यक कार्य पूर्ण होगा। परिजनों से संबंधो में दृढ़ता आयेगी। आर्थिक  स्थिति पक्ष में रहेगी। राजनीतिक लोगों को मान सम्मान मिलने के योग हैं। आलस्य त्याग कर कार्य में रूचि रखें।

कन्या
किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से आपके रंग ढंग परिवर्तित होंगे। अचानक धन लाभ होगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने की कोशिश में हैं,उनसे सतर्क रहें। अपने अन्दर की बात अपनों के साथ करने से फायदा होगा।

तुला
अत्याधिक घनिष्ठता आपसी संबंधों को हल्का बनाती है। अपनी सहन शक्ति को सकारात्मक दिशा में रखें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्य के दौरान विवाद करने से बचें। उधारी का पैसा वापस न आने से परेशानियां बढ़ेंगी।

वृश्चिक
समय की महत्ता को समझें और समय के साथ  साथ स्वयं को बदलें और अपने व्यवहार में नम्रता लाएं अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। भूमि सम्वंधित विवाद की चिंता बनी रहेगी। कार्य विस्तार हेतु धन बटोरने में लगेंगे।

धनु
अपने स्वविवेक से आवश्यक कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों के साथ यात्रा का आनंद मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ में अपेक्षित लाभ रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। आय की स्थिति कमजोर रहेगी। व्यक्तिगत जीवन में दूसरों को हस्तक्षेप का अवसर न दें।

मकर
व्यापार व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी।परिवार आपको आगे बढ़ने में भरपूर मदद देगा। भवन परिवर्तन हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। संतान के विवाह सम्बंधित समस्या से उलझन में रहेंगे।

कुंभ
आजीविका के स्रोत में वृद्धि के योग हैं। राजनीतिक लोगों को पद लाभ के योग हैं। परिजनों की सहायता में लगे रहेंगे। पिता के साथ ताल मेल का अभाव रहेगा और तनाव बना रहेगा।। अपनों से सतर्क रहें अन्यथा धोखा मिलेगा।

मीन
आज अपने मित्रों के साथ समय बितेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के आसार हैं। नकारात्मक सोच को अपने पर हाबी न होने दें और स्वयं पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मन को बुरे विचारों से दूर रखें। भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

Visits: 114

Leave a Reply